होम / सोशल मीडिया / नए चैनल की लॉन्चिंग पर शमशेर सिंह ने लगाई मुहर, किया ये ऐलान

नए चैनल की लॉन्चिंग पर शमशेर सिंह ने लगाई मुहर, किया ये ऐलान

‘भारत24’ में मैनेजिंग एडिटर के पद से कुछ महीनों पहले इस्तीफा देने के बाद शमशेर सिंह अब मीडिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह जल्द ही एक बड़े बिजनेस हाउस के नए लॉन्च होने वाले चैनल की कमान संभालने जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह चैनल नोएडा से लॉन्च होगा और जल्द ही इसमें तमाम पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। उन्होंने खुद अब इस बात को कन्फर्म कर दिया है। हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में मैनेजिंग एडिटर के पद से कुछ महीनों पहले इस्तीफा देने के बाद शमशेर सिंह अब मीडिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि इस बात का जानकारी सबसे पहले आपको समाचार4मीडिया के जरिए ही हमने दी थी। 

शमशेर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ईंट इकट्ठा करने से लेकर,जोड़ने दीवार खड़ा करने और बिल्डिंग तैयार करने तक सब कुछ.नया, दमदार प्रोजेक्ट है। काफी हद तक आकार ले चुका है। जल्द ही नाम का भी खुलासा करूंगा। दुआ कीजिए मेरे पिछले दोनों प्रोजेक्ट की तरह ये भी सफल हो। मां कामाख्या का आशीर्वाद है,मेहनत में कोई कमी नहीं रहेगी।

आपको बता दें, ‘भारत24’ में अपनी पारी संभालने से पहले शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘जी हिन्दुस्तान’ में शमशेर सिंह की यह दूसरी पारी थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republi Bharat) में कार्यरत थे। शमशेर सिंह नवंबर 2018 से ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़े हुए थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं- 


टैग्स जी हिन्दुस्तान मीडिया टीवी पत्रकार मैनेजिंग एडिटर नई पारी भारत24 भारत 24
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

43 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

52 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago