होम / सोशल मीडिया / सीएम उमर अब्दुल्ला की पुलिस के साथ झड़प : आदित्य राज ने कही ये बड़ी बात
सीएम उमर अब्दुल्ला की पुलिस के साथ झड़प : आदित्य राज ने कही ये बड़ी बात
सीएम उमर अब्दुल्ला 13 जुलाई, 1931 को महाराजा हरि सिंह की डोगरा सेना की ओर से मारे गए कश्मीरी प्रदर्शनकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर गए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
श्रीनगर में शहीदों के कब्रिस्तान के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके समर्थक श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर पहुंचे और अधिकारियों की तरफ से रोके जाने के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए दीवार पर चढ़ गए। इस मामले पर पत्रकार आदित्य राज कौल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और कहा कि कश्मीर में ड्रामा चरम पर है।
उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्य द्वार खुला होने के बावजूद कब्रिस्तान की दीवारें फांद लीं। फारूक अब्दुल्ला मुख्य द्वार का उपयोग करने में सक्षम थे। कश्मीरी जनता को मूर्ख क्यों बनाया जा रहा है? भारत में कहीं भी नरम अलगाववाद नहीं चलेगा। क्या वे हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं?
आपको बता दें, सीएम 13 जुलाई, 1931 को महाराजा हरि सिंह की डोगरा सेना की ओर से मारे गए कश्मीरी प्रदर्शनकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर गए थे। मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर के शीर्ष नेताओं को कल शहीदों के कब्रिस्तान या मजार-ए-शुहादा में जाने से रोक दिया गया था।
Drama at its peak in Kashmir. J&K CM Omar Abdullah jumped the walls of the graveyard even though the main gate was open. Farooq Abdullah was smart to use the main gate. Why fool the Kashmiri public? Soft separatism won’t work anywhere in India. Are they trying to incite violence? pic.twitter.com/I08uw69xRS
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 14, 2025
टैग्स