होम / सोशल मीडिया / इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, स्मिता प्रकाश ने कही ये बड़ी बात
इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, स्मिता प्रकाश ने कही ये बड़ी बात
नवादा में हुई रैली में बीजेपी के बड़े नेता और गृह मंत्री अमिश शाह ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना अधूरा रहने वाला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के फुलवारीशरीफ में इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। बिहार में रामनवमी के दौरान हिंसा को लेकर इन दिनों प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
इसे लेकर रविवार को नवादा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था। साथ ही उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी भी दी थी। आपको बता दें कि रामनवमी के दिन से ही बिहार के कई इलाकों में हिंसा जारी है और बीजेपी लगातार बिहार सीएम पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का आरोप लगा रही है।
नवादा में हुई रैली में बीजेपी के बड़े नेता और गृह मंत्री अमिश शाह ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना अधूरा रहने वाला है। इसी बीच इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भीड़ ने 110 साल पुराने मदरसे और लाइब्रेरी को आग के हवाले कर दिया. दो शहरों में हुए दंगों ने बिहार में रामनवमी और रमजान दोनों पर संकट डाला है। यह इफ्तार मुस्कराहट और कुछ चुनिंदा लोगों के साथ मेलमिलाप गलत प्रतीकवाद है।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और हर हालत में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
A 110 year old madrassa and library were set on fire by a mob. Riots in two towns have put a shadow over both Ram Navmi and Ramzaan in Bihar. This Iftaar smiles and bonhomie with a select few is misplaced tokenism.https://t.co/0GkmRUTHWx
— Smita Prakash (@smitaprakash) April 3, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर स्मिता प्रकाश मीडिया न्यूज़