होम / सोशल मीडिया / प्रवेश शुक्ला का घर ध्वस्त, चित्रा बोलीं- पूरे परिवार को एक व्यक्ति के किए की सजा क्यों?
प्रवेश शुक्ला का घर ध्वस्त, चित्रा बोलीं- पूरे परिवार को एक व्यक्ति के किए की सजा क्यों?
आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता ने कहा कि- मेरे घर पर बुलडोजर मत चलाओ, मेरा व अन्य लोगों का क्या कसूर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब उसके घर पर बुलडोजर चलाकर घर को चंद घंटों में ही ढहा दिया गया।
आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता ने कहा कि मेरे घर पर बुलडोजर मत चलाओ, मेरा व अन्य लोगों का क्या कसूर है, बेटे ने गुनाह किया है तो उसे फांसी दे दो। इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, कोई खान हो या शुक्ला या किसी भी धर्म जाति से ताल्लुक रखने वाला, अगर उसकी गिरफ्तारी हो जाती है, तो फिर उसके घर बुलडोजर भेजकर पूरे परिवार को एक व्यक्ति के किए की सजा क्यों?
बुलडोजर चले अवैध निर्माण पर, अदालत के आदेश पर, फरार होने पर, मगर पिछले कुछ मामलों में मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं देखा जा रहा है। आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद सीधी जिला प्रशासन ने आरोपी पर एनएसए भी लगा दिया है, लेकिन आखिर सबसे बड़ा सवाल आज भी यही है कि एक व्यक्ति की करनी पर उसके पूरे परिवार को एक रात में बेघर कर देना कौनसा न्याय है?
वरिष्ठ पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
कोई खान हो या शुक्ला या किसी भी धर्म जाति से ताल्लुक़ रखने वाला, अगर उसकी गिरफ़्तारी हो जाती है फिर उसके घर बुलडोज़र भेज कर पूरे परिवार को एक व्यक्ति के किए की सजा क्यों?
— Chitra Tripathi (@chitraaum) July 6, 2023
बुलडोज़र चले अवैध निर्माण पर,
अदालत के आदेश पर,
फ़रार होने पर,
मगर पिछले कुछ मामलों में MP में ऐसा नहीं… https://t.co/UucpY1k4Ru
टैग्स शिवराज सिंह चौहान सीधी पेशाब कांड अपडेट शिवराज ने धोए पैर मध्यप्रदेश में आदिवासी वोटर प्रवेश शुक्ला ने किया पेशाब