होम / सोशल मीडिया / नेहा बाथम से बोले चिराग पासवान, इस बार बिहार में एनडीए की होगी प्रचंड जीत
नेहा बाथम से बोले चिराग पासवान, इस बार बिहार में एनडीए की होगी प्रचंड जीत
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने 'आजतक' से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बिहार की जनता पीएम मोदी को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। बिहार की 5 सीटों पर सुबह 7 बजे वोट डालने के लिए मतदाता बूथों पर पहुंच रहे हैं। बिहार के झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। बिहार में तीसरे चरण के लिए 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने 'आजतक' से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बिहार की जनता पीएम मोदी को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने जा रही है। पत्रकार नेहा बाथम को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, बिहार में 40 की 40 सीटें एनडीए जीतेगी।
उनका कहना था कि 2019 में एनडीए में तीन दल थे, तब हम लोगों ने 40 में 39 सीटें जीती थी। आज हमलोगों के गठबंधन में दो और मजबूत दल शामिल हैं। स्वाभाविक है कि हमारी ताकत बढ़ी है। साथ ही, प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी भी पांच साल में कई गुना बढ़े हैं। ऐसे में बिहार की सभी 40 की 40 सीटें इस बार हम लोग जीतने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से सभी 5 लोकसभा क्षेत्र में कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 8,777 जबकि शहरी क्षेत्र में 1,056 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चिराग पासवान के इस बयान को आप यहां देख और सुन सकते हैं।
बिहार में 40 की 40 सीटें एनडीए जीतेगी। 2019 में एनडीए में तीन दल थे, तब हमलोगों ने 40 में 39 सीटें जीती थी। आज हमलोगों के गठबंधन में दो और मजबूत दल शामिल हैं। स्वाभाविक है कि हमारी ताकत बढ़ी है। साथ ही, प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी भी पांच साल में कई गुना… pic.twitter.com/EGP97f8F2D
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) May 6, 2024
टैग्स