होम / सोशल मीडिया / बृजभूषण सिंह ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, मीनाक्षी कंडवाल ने कही ये बड़ी बात
बृजभूषण सिंह ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, मीनाक्षी कंडवाल ने कही ये बड़ी बात
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बृजभूषण सिंह ने महिला पत्रकार से बदसलूकी की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में जांच का सामना कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं।
'टाइम्स नाउ' चैनल की महिला रिपोर्टर ने यौन उत्पीड़न मामले को लेकर बृजभूषण से कई तीखे सवाल किए थे। जवाब देने से इनकार करते हुए बृजभूषण ने कार के गेट को बंद कर दिया, जिससे माइक डैमेज हो गया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बृजभूषण सिंह ने महिला पत्रकार से बदसलूकी की। इस दौरान महिला पत्रकार का माइक और कैमरा टूट गया। इस वीडियो पर पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल का भी रिएक्शन आया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, यही बात पहले दिन से कही जा रही है कि हटाइए यौन शोषण के आरोप सही और ग़लत की डिबेट। पहली नजर में जनता के द्वारा जनता के लिए चुना गया सांसद, जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होना चाहता। ये वीआईपी होने की अकड़ नहीं बल्कि क़ानून और जवाबदेही से ऊपर होने का ग़ुरूर है। और ऐसे व्यक्ति को बचाने के लिए लंबी दलीलें देने वालों की लिस्ट भी छोटी नहीं! अफसोस!
बता दें कि पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट पहले ही बृजभूषण शरण सिंह और उनके सेक्रेटरी विनोद तोमर को 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दे चुकी हैं।
पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल के ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
यही बात पहले दिन से कही जा रही है कि हटाइए यौन शोषण के आरोप सही और ग़लत की डिबेट… पहली नज़र में जनता के द्वारा जनता के लिए चुना गया सांसद, जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होना चाहता। ये वीआईपी होने की अकड़ नहीं बल्कि क़ानून और जवाबदेही से ऊपर होने का ग़ुरूर है। और ऐसे व्यक्ति को… https://t.co/l9dxIYeluP
— Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल (@MinakshiKandwal) July 11, 2023
टैग्स मीनाक्षी कंडवाल भारतीय कुश्ती महासंघ बृजभूषण सिंह महिला पत्रकार से बदसलूकी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह 'टाइम्स नाऊ' चैनल की महिला रिपोर्टर पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल