होम / सोशल मीडिया / हिंदू धर्म में ब्राह्मण मूलतः जाति नहीं वो एक प्रवृति होती है: सुधांशु त्रिवेदी

हिंदू धर्म में ब्राह्मण मूलतः जाति नहीं वो एक प्रवृति होती है: सुधांशु त्रिवेदी

कांग्रेस ऐलानिया राहुल गांधी को जनेऊ धारी ब्राह्मण ही नहीं उनका गोत्र भी प्रेस कांफ्रेंस करके बताती है। जिसके साथ स्वामी प्रसाद मौर्य खड़े हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी ।।

हमारे हिंदू धर्म में ब्राह्मण मूलतः जाति नहीं वो एक प्रवृति होती है, जिसके दो लक्षण होते हैं ज्ञान और तपस्या, ज्ञान का अनुसंधान करे और तपस्या द्वारा संयम करे, इसीलिए प्राचीन हिन्दू धर्म ग्रंथों में ब्राह्मण वृत्ति या वर्ण शब्द ही प्रयोग होता है, जो भी इस वृत्ति का पालन करता है समाज उसका सम्मान करता है चाहे वह किसी भी जाति का हो।

वैसे तो कहा गया है जाति न पूछो साधु की पर यदि जाति की बात करने वालों को जाति की परिभाषा ही बतानी हो तो हमारे यहां आज जो अनेक बड़े-बड़े सम्मानित भगवा धारी साधु संत हैं जो हमारे पक्ष के माने जाते हैं वो अधिकांशतः ब्राह्मण नहीं है, स्वामी रामदेव जी, योगी आदित्यनाथ जी,बाबा बालक नाथ, साक्षी महाराज, साध्वी निरंजन ज्योति, साध्वी ऋतंभरा, उमा भारती आदि ऐसे सैंकड़ो उदाहरण है जो प्रायः पिछड़ी जातियों से हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस ऐलानिया राहुल गांधी को जनेऊ धारी ब्राह्मण ही नहीं उनका गोत्र भी प्रेस कांफ्रेंस करके बताती है।जिसके साथ स्वामी प्रसाद मौर्य खड़े हैं। अंतर साफ है कि हम वृत्ति की पहचान कर रहे हैं जिसमें सभी जाति वर्ग का सम्मान है। और आप जातिगत पहचान बताकर सभी जातियों व वर्गों में घमासान करवाने में लगे हैं।

परंतु गैर बराबरी की बात करने वाले किसी में यह साहस क्यों नहीं है कि वह कह सके कि मुस्लिम धर्म में मौलवीवाद हैं या नहीं क्या वहां घनघोर जातिवाद नहीं है। हमने तो अपने यहां इतने उदाहरण बता दिए पर मुस्लिम में गद्दी, बेहना, घोसी आदि पसमंदा जातियों में से कितने मुफ्ती बारी मौलवी मुक्कर्रम बनाए हैं।

पश्चिम बंगाल की सरकार पिछड़ी जातियों की सूची में 71 जातियों को जोड़ती है उसमें 65 मुस्लिम है कि जब पिछड़ा वर्ग आयोग पूछता है लगभग सारे से पिछड़े मुस्लिम कैसे है तो बगलें झांकते हुए पिछड़े वर्गों के हितों के सारे स्वघोषित अलंबरदार मुंह में  दही जमाकर ज्यादा तगड़े दिखने वाले वोट बैंक के आगे पिछड़ों के अधिकार की बलि देकर सिजदे में मिमियाने लगते हैं फिर पलट कर हिंदू मैं धर्म को गाली देने के लिए गुर्राने लगते हैं।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago