होम / सोशल मीडिया / पंचतत्व में विलीन हुए सुब्रत रॉय सहारा, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने किया ये बड़ा सवाल!
पंचतत्व में विलीन हुए सुब्रत रॉय सहारा, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने किया ये बड़ा सवाल!
यह भी सच है कि, उन लोगों ने भी सुब्रत रॉय सहारा के लिए बहुत कुछ किया, तभी सुब्रत रॉय इतने बड़े व्यक्ति बन सके।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय गुरुवार को लखनऊ में गोमती के तट पर बैकुंठ धाम पर पंचतत्व में विलीन हो गए। सहाराश्री के नाम से मशहूर सुब्रत राय सहारा को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम हस्तियां भी इस दौरान पहुंचीं। अंतिम दर्शन के लिए सहाराश्री के दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो नहीं आ सके। पोतों ने मुखाग्नि दी।
इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर एक बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुब्रत रॉय सहारा ने अपने मित्रों-शुभचिंतकों के लिए बहुत कुछ किया। यह भी सच है कि उन लोगों ने भी सुब्रत रॉय सहारा के लिए बहुत कुछ किया, तभी सुब्रत रॉय इतने बड़े व्यक्ति बन सके।
अब सुब्रत रॉय सहारा के पुराने साथियों की आलोचना हो रही है कि, उनके निधन पर भी ऐसे लोग नहीं आए, लेकिन असली आलोचना जिसकी होनी चाहिए, नहीं हो रही है। असली आलोचना होनी चाहिए, उनके दोनों पुत्रों- सुशांतो और सीमांतो रॉय की- समाचारों से पता चला कि, उनको मुखाग्नि उनके पोते ने दी है क्योंकि, दोनों पुत्र विदेश से भारत नहीं आए। साफ नहीं हो पा रहा था कि, असली वजह क्या थी।
अब पता चला कि विदेशी नागरिकता लेकर सुब्रत रॉय सहारा के दोनों पुत्र विदेश में बस गए हैं। अब डर रहे हैं कि भारत आने पर एजेंसियाँ पूछताछ करके गिरफ्तार कर सकती हैं, इसीलिए अपने उस पिता की अंत्येष्टि पर भी नहीं आए, जिसने बेटों को ऐशो-आराम का हर सुख दे दिया है।'
आपको बता दें कि सुब्रत रॉय के छोटे बेटे सीमांतो रॉय के 16 वर्षीय बेटे हिमांश रॉय और सहारा प्रमुख के बड़े बेटे सुशांतो रॉय के 5 वर्षीय बेटे कुशन रॉय ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की क्रियाओं को पूरा कराया।
सुब्रत रॉय सहारा ने अपने मित्रों-शुभचिंतकों के लिए बहुत कुछ किया। यह भी सच है कि, उन लोगों ने भी सुब्रत रॉय सहारा के लिए बहुत कुछ किया, तभी सुब्रत रॉय इतने बड़े व्यक्ति बन सके। अब सुब्रत रॉय सहारा के पुराने साथियों की आलोचना हो रही है कि, उनके निधन पर भी ऐसे लोग नहीं आए, लेकिन…
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) November 16, 2023
टैग्स लखनऊ यूपी न्यूज सुब्रत राय सहारा सहाराश्री सहारा की अंत्येष्टि सुब्रत राय का निधन