होम / सोशल मीडिया / राजदीप सरदेसाई के ट्वीट पर एक्टर संजय सूरी ने कुछ यूं बयां किया अपना दर्द
राजदीप सरदेसाई के ट्वीट पर एक्टर संजय सूरी ने कुछ यूं बयां किया अपना दर्द
राजदीप ने जम्मू-कश्मीर से टूरिस्ट के वापस आने के सरकारी फरमान के बाद अपने एक होटलीयर दोस्त के नुकसान का मुद्दा उठाया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने कश्मीर पर सरकार की एडवाइजरी जारी करने के बाद वहां के हालातों को लेकर अपने एक होटलीयर दोस्त के नुकसान का मुद्दा ट्वीट के जरिए उठाया तो बॉलिवुड का एक एक्टर फट पड़ा और सामने आ गई वो दर्द भरी दास्तां, जो शायद अब तक लोगों को पता नहीं थी।
ये अभिनेता हैं बॉलिवुड में झनकार बीट्स के जरिए पहचान बनाने वाले हीरो संजय सूरी। बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि वो श्रीनगर के रहने वाले हैं, उनके पिता को टैररिस्ट अटैक में मार दिया गया और उनको जम्मू के एक रिफ्यूजी कैम्प में रहना पड़ा, बाद में दिल्ली शिफ्ट हुए और फिर मुंबई। लेकिन राजदीप सरदेसाई के एक ट्वीट ने उन्हें अपना दर्द बांटने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल राजदीप सरदेसाई ने 4 अगस्त को टूरिस्ट्स के वापस आने के सरकारी फरमान पर गुलमर्ग में अपने एक होटलीयर दोस्त की परेशानी अपनी ट्वीट में कुछ यूं बयां की। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में उनके दोस्त के होटल में 80 फीसदी कमरे भरे हुए थे और रातों रात टूरिस्ट निकल गए। इससे दोस्त का बिजनेस बर्बाद हो गया।
Hope Govt comes up with a very very good reason for its Op Kashmir. A friend in Gulmarg was running a hotel with 80 % occupancy till last week, now all tourists gone and business is kaput overnight. Wouldn’t happen anywhere else in the country bang in middle of tourist season.
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) August 4, 2019
इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं, लेकिन संजय सूरी का ट्वीट वाकई में स्पेशल था। संजय सूरी ने ट्वीट किया कि कम से कम सरकार एडवाइजरी जारी तो कर रही है, कोई फतवा तो नहीं है। उनके पिता कश्मीर में एक आरा मशीन चलाते थे, उन्हें घर में ही मार दिया गया, जबकि उनकी मां एक नर्सरी चलातीं थीं। सारा बिजनेस बर्बाद हो गया।
As far as business worries, at least its an Advisory and not a Fatwa ! My father ran a successful sawmill, killed at home, business Kaput Rajdeep. Mother a successful botanist running a nursery, business Kaput Rajdeep. Lakhs running businesses , business Kaput Rajdeep!!! https://t.co/rEnLPmbF64
— sanjay suri (@sanjaysuri) August 4, 2019
संजय सूरी के इस ट्वीट को तमाम हस्तियों समेत कई लोग रिट्वीट कर चुके है और हजारों लाइक कर चुके हैं। उनका ये ट्वीट राजदीप ने देखा न हो, ये मुमकिन नहीं लगता, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया है।
टैग्स राजदीप सरदेसाई संजय सूरी कश्मीर मुद्दा