होम / सोशल मीडिया / बीजेपी ने तीन राज्यों में पर्यवेक्षक भेजे, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने यूं कसा तंज
बीजेपी ने तीन राज्यों में पर्यवेक्षक भेजे, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने यूं कसा तंज
बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद रविवार तक नामों का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को चुना गया है। ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की राय लेंगे। बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद रविवार तक नामों का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है।
इस पूरे मामले पर हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' की टीवी डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने शो की एंकर 'श्वेता सिंह' के एक सवाल के जवाब में कहा, 'तीनों राज्यों की जनता को बधाई। कम से कम छठें दिन पर्यवेक्षक तो मिल गए उन्हें, पर्यवेक्षक बनाने थे तो पहले ही दिन बना देते कौन सी दिक्कत थी?'
आपको बता दें कि भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत हासिल की है। इन राज्यों में कांग्रेस को करारी हार मिली है।
''तीनों राज्यों की जनता को बधाई... कम से कम छठें दिन पर्यवेक्षक तो मिल गए उन्हें. पर्यवेक्षक बनाने थे तो पहले ही दिन बना देते कौन सी दिक्कत थी...:'' कांग्रेस प्रवक्ता @Aloksharmaaicc#MadhyaPradeshCM #RajasthanCM #ChhattisgarhCM #हल्ला_बोल | @SwetaSinghAT pic.twitter.com/1MZp08YWJO
— AajTak (@aajtak) December 8, 2023
टैग्स