होम / सोशल मीडिया / शादी के बंधन में बंधे भाजपा नेता दिलीप घोष : राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात
शादी के बंधन में बंधे भाजपा नेता दिलीप घोष : राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात
दिलीप घोष ने पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी का समारोह के समय करीबी रिश्तेदार और परिवार को लोग उपस्थित रहे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार को शादी कर ली है। दिलीप घोष ने 60 साल की उम्र में पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी का समारोह के समय करीबी रिश्तेदार और परिवार को लोग उपस्थित रहे। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यश्वंत ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता दिलीप घोष पार्टी ही की नेता रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे, यह खबर ज़बरदस्त चर्चा में क्यों है? बस इसीलिए ना कि वे 61 साल के हैं? अगर शादी की उम्र में होते तो यूँ चर्चा होती क्या? यानी समाज प्रेम और ब्याह दोनों के लिए अपना पैमाना रखता है।
लेकिन लोग इंदीवर साहब को गुनगुनाते रहते हैं, ना उम्र की सीमा हो,ना जन्म का हो बंधन। आपको बता दें, दिलीप घोष की दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। रिंकू का घर न्यूटाउन में है। जानकारी के मुताबिक, रिंकू कोलकाता उत्तर उपनगरीय संगठनात्मक भाजपा जिला महिला मोर्चा से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि दिलीप से बातचीत उनके भाजपा में शामिल होने पर आधारित है।
पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता दिलीप घोष पार्टी ही की नेता रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे, यह खबर ज़बरदस्त चर्चा में क्यों है? बस इसीलिए ना कि वे 61 साल के हैं? अगर शादी की उम्र में होते तो यूँ चर्चा होती क्या? यानी समाज प्रेम और ब्याह दोनों के लिए अपना पैमाना रखता है. लेकिन लोग इंदीवर…
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) April 18, 2025
टैग्स