होम / सोशल मीडिया / पत्रकार पूजा शाली का बड़ा सवाल- आपका हीरो डीएसपी हुमायूं या उमर खालिद?
पत्रकार पूजा शाली का बड़ा सवाल- आपका हीरो डीएसपी हुमायूं या उमर खालिद?
इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया जब एक पिता ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के बलिदानी डीएसपी हुमायूं भट को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हुमायूं भट को बडगाम में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दुखद अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे।
उन्होंने भी डीएसपी हुमायूं के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस मसले पर पत्रकार पूजा शाली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर एक सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा, उमर खालिद ने इस्लामवादी कश्मीर के लिए रैली की, और हमारे कुछ सहयोगियों द्वारा उसे क्रांतिकारी के रूप में चित्रित किया गया। जबकि डीएसपी हुमायूं जैसे कश्मीरी हमारे लिए आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हैं। हमारी सुरक्षा के लिए. घाटी की शांति के लिए, यहां तक कि अपनी जान की कीमत पर भी।
भारतीयों, अपने नायकों को सावधानी से चुनें। बता दे, इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया जब एक पिता ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। परिवार की महिलाओं ने रोते बिलखते हुए अपने जवान बेटे के आखिरी बार दीदार किए।
Umar Khalid rallied for an Islamist Kashmir, & gets portrayed as revolutionary, by some of our colleagues.
— Pooja Shali (@PoojaShali) September 14, 2023
While Kashmiris like DSP Humayun fight against terrorists, for us. For our security. For valley's peace. Even at cost of their life.
Choose your heroes carefully, Indians.
टैग्स