होम / सोशल मीडिया / दीपोत्सव को जुटे छात्रों पर भांजी लाठी, दीपक चौरसिया का फूटा गुस्सा
दीपोत्सव को जुटे छात्रों पर भांजी लाठी, दीपक चौरसिया का फूटा गुस्सा
जब छात्रों का धड़ा दीपावली मना रहा था तभी मुस्लिम छात्र आए दीयों, रंगोली, मिठाइयों, फूलों को पैरों और गाड़ियों से कुचलते हुए मजहबी उन्माद के नारे लगाने लगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दिवाली समारोह के लिए एकत्र हुए करीब आधा दर्जन छात्रों को बुधवार को हिरासत में ले लिया। छात्रों पर पुलिस ने लाठिया भांजी। इसके बावजूद छात्र विश्वविद्यालय के बाहर दीपोत्सव मनाने पर अड़े रहे।
दरअसल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपना क्रोध प्रकट किया।
उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, जामिया के हिंदू छात्र अपने कैंपस में दीपावली नहीं मनाएंगे तो और कहां मनाएंगे ? ये सवाल खड़ा हुआ है कल की झड़प के बाद जब छात्रों का धड़ा दीपावली मना रहा था तभी मुस्लिम छात्र आए दीयों, रंगोली, मिठाइयों, फूलों को पैरों और गाड़ियों से कुचलते हुए मजहबी उन्माद के नारे लगाने लगे, सवाल ये है कि क्या वहां ये इसलिए हो रहा है कि वो एक सेंट्रल मुस्लिम यूनिवर्सिटी है?
आपको बता दें, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और अन्य संस्थानों के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े लगभग 30-40 विद्यार्थी बुधवार को 'दीप महोत्सव' मनाने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हुए थे। 22 तारीख की रात को प्रशासन से अनुमति लेकर हिंदू छात्र दीप महोत्सव मना रहे थे। तभी वहां पर अन्य समुदाय के विद्यार्थी आ गए। उन्होंने मजहबी नारे लगाए और दीये व रंगोली तोड़ दीं। 23 तारीख को ये छात्र जामिया कैंपस में मंगलवार रात को हुई घटना का विरोध कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने कैंपस के बाहर सांकेतिक दीये लगाने की अनुमति दी।
जामिया के हिंदू छात्र अपने कैंपस में दीपावली नहीं मनाएंगे तो और कहां मनाएंगे ? ये सवाल खड़ा हुआ है कल की झड़प के बाद जब छात्रों का धड़ा दीपावली मना रहा था तभी मुस्लिम छात्र आए दीयों, रंगोली, मिठाइयों, फूलों को पैरों और गाड़ियों से कुचलते हुए मजहबी उन्माद के नारे लगाने लगे, सवाल…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) October 23, 2024
टैग्स