होम / सोशल मीडिया / मीनाक्षी जोशी से बोले भलिंदर सिंह, राहुल गांधी के बयान में कोई तथ्य नहीं
मीनाक्षी जोशी से बोले भलिंदर सिंह, राहुल गांधी के बयान में कोई तथ्य नहीं
राहुल गांधी अपने पीछे बहुत सारे सवाल छोड़ गए। उन्होंने अपने पीछे ही बैठे व्यक्ति से क्यों नहीं पूछा की क्या भारत में सिख को धार्मिक आज़ादी है या नहीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उनके सिख समुदाय को लेकर दिए गए वक्तव्य पर अब उस व्यक्ति का रिएक्शन सामने आया है जिसने राहुल गांधी से यह सवाल पूछा था।
इस शख्स का नाम भलिंदर सिंह वीरमानी है और वे अमेरिका में एक मीडिया हाउस के सीईओ हैं। इंडिया टीवी की एंकर मीनाक्षी जोशी से बात करते हुए भलिंदर सिंह वीरमानी ने कहा कि राहुल गांधी के बयान में कोई तथ्य नहीं है।
राहुल गांधी अपने पीछे बहुत सारे सवाल छोड़ गए। उन्होंने अपने पीछे ही बैठे व्यक्ति से क्यों नहीं पूछा की क्या भारत में सिख को धार्मिक आज़ादी है या नहीं। उन्होंने बिना किसी रिपोर्ट के एक स्टेटमेंट दे दिया।
भलिंदर सिंह वीरमानी ने कहा है कि मैं पगड़ी और कड़ा पहनकर आराम से भारत आ सकता हूं। भलिंदर सिंह ने कहा, राहुल गांधी ने हमें सवाल पूछने का समय ही नहीं दिया। मैं उनसे पूछना चाहता था कि आखिर आपसे किसने कहा है कि ऐसे पगड़ी पहनने की आजादी नहीं है और न ही कड़ा पहन सकता है कोई सिख।
मैं जानना चाहता था कि आखिर राहुल से किसने ऐसा कहा, क्या वजह कोई खास एजेंसी है या कोई खास लोग हैं, जिन्होंने ये बातें बताई हैं।
"राहुल गांधी अपने पीछे बहुत सारे सवाल छोड़ गए। उन्होंने अपने पीछे ही बैठे व्यक्ति से क्यों नहीं पूछा की क्या भारत में सिख को धार्मिक आज़ादी है या नहीं.... उन्होंने बिना किसी रिपोर्ट के एक स्टेटमेंट दे दिया।"-
— Meenakshi Joshi (@IMinakshiJoshi) September 12, 2024
भलिंदर सिंह
(राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल सिख ) pic.twitter.com/WB4wOOgzio
टैग्स राहुल गांधी विवादित बयान अमेरिका दौरा सिख समुदाय पगड़ी और कड़ा राहुल गांधी