होम / सोशल मीडिया / बांग्लादेश आईसीसी के लिए उतना अनिवार्य नहीं: विक्रांत गुप्ता
बांग्लादेश आईसीसी के लिए उतना अनिवार्य नहीं: विक्रांत गुप्ता
बांग्लादेश ने ICC से अपने मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है, लेकिन ICC ने यह स्पष्ट किया है कि शेड्यूल और मूल स्थल परिवर्तन संभव नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2026 टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत में नहीं खेलने का रूख दोहराया है। बांग्लादेश ने ICC से अपने मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है, लेकिन ICC ने यह स्पष्ट किया है कि शेड्यूल और मूल स्थल परिवर्तन संभव नहीं है और टीम को निर्धारित अनुसार भारत में खेलना होगा।
इस मामले पर वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, कुछ लोग बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने और भारत-पाकिस्तान मामले पर आईसीसी के रुख को एक जैसा बता रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
पहली बात, भारत-पाक के बीच वर्षों से खराब इतिहास और मिसालें रही हैं, जबकि भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में यह तनाव हाल का है। दूसरी बात, चाहे जितनी कोशिश की जाए, बांग्लादेश आईसीसी के लिए उतना अनिवार्य नहीं है जितना भारत-पाक मैच होता है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान उनकी सरकार के आदेश से बिल्कुल अलग है, जिसमें कहा गया है कि वे टी20 विश्व कप के सुचारु आयोजन के लिए “मैत्रीपूर्ण और व्यावहारिक समाधान” की उम्मीद करते हैं। अब देखना यह है कि आखिरकार क्या होता है। आपको बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान को उनकी टीम से रिलीज़ कर दिया गया, जिससे द्विपक्षीय तनाव बढ़ गया है।
See quite a few equating Bangladesh’s refusal to play in India and the ICC response to the India-Pakistan situation. That’s quite dumb: (a) India-Pak have a bad history/precedent for years now while Ind-Bangla is more recent and (b) much as they are trying Bangladesh aren’t…
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) January 7, 2026
टैग्स