होम / सोशल मीडिया / जयराम रमेश की इस पोस्ट पर बोले अवधेश कुमार, थोड़ा देश के साथ खड़ा होइए
जयराम रमेश की इस पोस्ट पर बोले अवधेश कुमार, थोड़ा देश के साथ खड़ा होइए
थोड़ा देश के साथ खड़ा होइए और इस तरह की नकारात्मक ,पुराने माओवादियों, नक्सलवादियों की तरह की भाषा बोलकर वातावरण दूषित मत करिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को मजबूरन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजना पड़ रहा है। स्वयंभू विश्वगुरु का गुब्बारा जो सिर्फ गर्म हवा से भरा हुआ था अब पूरी तरह से पंचर हो चुका है।
उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने कहा कि यह नकारात्मक राजनीति है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जयराम रमेश जी, आप पत्रकार रहे हैं। आपको अच्छी तरह पता है कि सीमा पार आतंकवाद, जम्मू कश्मीर तथा भारत पाकिस्तान संबंधों पर आज तक किसी सरकार ने साहसपूर्वक जो भारत के हित में था और जो सही होता, करने की कोशिश तक नहीं की।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कुछ देशों में देश की एकता प्रदर्शित करने के लिए भेजी जा रही है। जितना पाकिस्तान और चीन इस मामले पर झूठ और भ्रम नहीं फैला पा रहा उतना विपक्ष फैला रहा है। भारत की वैश्विक नीति की कैसे हवा निकल गई? क्या दुनिया के किसी देश ने भारत की कार्रवाई का विरोध किया?
क्या किसी ने कहा कि हम भारत की कार्रवाई के विरुद्ध हैं? क्या भारत को किसी तरह की धमकी दी गई? आज भारत मजबूर नहीं है। आज भारत भविष्य में पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई का आधार बनाने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। थोड़ा देश के साथ खड़ा होइए और इस तरह की नकारात्मक ,पुराने माओवादियों, नक्सलवादियों की तरह की भाषा बोलकर वातावरण दूषित मत करिए।
जयराम रमेश जी, आप पत्रकार रहे हैं। आपको अच्छी तरह पता है कि सीमा पार आतंकवाद, जम्मू कश्मीर तथा भारत पाकिस्तान संबंधों पर आज तक किसी सरकार ने साहसपूर्वक जो भारत के हित में था और जो सही होता, करने की कोशिश तक नहीं की। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कुछ देशों में देश की एकता प्रदर्शित करने… https://t.co/mBS1J5E0P7
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) May 19, 2025
टैग्स