होम / सोशल मीडिया / अशोक श्रीवास्तव का बड़ा सवाल! क्या विपक्ष का 14 पत्रकारों पर प्रतिबंध का फैसला सही?

अशोक श्रीवास्तव का बड़ा सवाल! क्या विपक्ष का 14 पत्रकारों पर प्रतिबंध का फैसला सही?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का इंडिया गठबंधन के बहिष्कृत पत्रकारों में शामिल नाविका कुमार के साथ इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कुछ महीने पहले इंडिया अलायन्स की मीटिंग में सर्वसम्मति से तय हुआ था कि विपक्ष के नेता 14 पत्रकारों का बहिष्कार करेंगे। इसके पीछे तर्क दिया गया कि वो भाजपा के एजेंडे पर काम करते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि विपक्ष में अभी एक सहमति बन नहीं पाई है। दरअसल, एमपी में कांग्रेस के बड़े नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का इंडिया गठबंधन के बहिष्कृत पत्रकारों में शामिल नाविका कुमार के साथ इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा।

कमलनाथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले लिस्ट में 9वें नबंर पर शामिल पत्रकार नाविका कुमार के साथ चुनाव प्रचार अभियान पर जाते हैं और उनसे बात करते हैं। अब इसी मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बड़ी बात कही है।

उन्होंने लिखा, 'क्या विपक्षी गठबंधन द्वारा 14 पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कंफ्यूजन में लिया गया? कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता आज 'प्रतिबंधित पत्रकार' अमीश देवगन के शो में शामिल हुए और आचार्य जी ने कहा प्रतिबंध का फैसला कंफ्यूजन में लिया गया। इससे पहले कमलनाथ ने 'प्रतिबंधित' नाविका कुमार को इंटरव्यू दिया था। मैं फिर दोहरा रहा हूं, इंडी एलायंस के नेता हर मुद्दे पर कन्फ्यूज हैं। सिर्फ एक मुद्दे पर कंफूजन नहीं है और वो ये कि 'मोदी की कुर्सी पर मैं बैठूंगा।'

बता दें कि विपक्षी गठबंधन ने गुरुवार, (14 सितंबर, 2023 ) को खुलेआम 14 समाचार एंकरों की एक सूची जारी कर उनके ‘बहिष्कार’ का फैसला लिया था। इनकी लिस्ट इसी दिन कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की गई थी।


टैग्स "अखिलेश यादव" "कमलनाथ" "कॉन्ग्रेस" "महागठबंधन" "समाजवादी पार्टी"
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago