होम / सोशल मीडिया / सपा के इस निर्णय पर बोले अशोक श्रीवास्तव, अब दिखाई दी रामचरित मानस से नफरत
सपा के इस निर्णय पर बोले अशोक श्रीवास्तव, अब दिखाई दी रामचरित मानस से नफरत
सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली मिश्रा तिवारी और सपा नेत्री ऋचा सिंह को अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी से सियासी माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल उन्होंने सरकार से मांग की थी कि इस ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाया जाए।
उनके इस बयान के बाद सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि सपा के कुछ नेताओं के द्वारा भी उनका विरोध किया गया। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी खुलकर स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध नहीं किया।
इसी बीच समाजवादी पार्टी की 2 महिला नेत्रियों की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध किया गया। सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली मिश्रा तिवारी और सपा नेत्री ऋचा सिंह को पार्टी ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से बाहर देने की जानकारी दी गई है। इस पूरे मामले पर डीडी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर इसे राम विरोधी निर्णय करार दिया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, राम और रामचरित मानस से अखिलेश यादव की नफरत साफ दिखाई दे रही है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरित मानस के प्रति जहर उगला, रोली मिश्रा तिवारी ने मौर्या का विरोध किया। रोली मिश्रा ने रामचरित मानस के सम्मान की बात की, अखिलेश ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वायरल हो रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के द्वारा किए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
राम और #रामचरित_मानस से अखिलेश यादव की नफरत साफ दिखाई दे रही है।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) February 16, 2023
स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरित मानस के प्रति जहर उगला, रोली मिश्रा तिवारी ने मौर्या का विरोध किया। रोली मिश्रा ने रामचरित मानस के सम्मान की बात की, अखिलेश ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। https://t.co/nfaJDB8PbP
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर अशोक श्रीवास्तव अखिलेश यादव रोली तिवारी रोली तिवारी न्यूज़ जनसत्ता सपा नेत्री रोली तिवारी और ऋचा सिंह