होम / सोशल मीडिया / महाकुंभ में एयरलाइन कंपनियों की मनमानी, अमिताभ अग्निहोत्री ने की ये मांग
महाकुंभ में एयरलाइन कंपनियों की मनमानी, अमिताभ अग्निहोत्री ने की ये मांग
महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस रूट के लिए हवाई किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। हवाई किराए में इस समय करीबन 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु हर रोज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से पहले ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
इस रूट के लिए हवाई किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। हवाई किराए में इस समय करीबन 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली से प्रयागराज का हवाई किराया 5,000 रुपये की बजाय 20,000 रुपये है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सरकार ये एक मांग की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, महाकुंभ के चलते विमानन कंपनियों ने प्रयागराज के लिए हवाई किरायों में अकल्पनीय वृद्धि कर रखी है। हवाई यात्रा के किराये आकाश छू रहे हैं। सैकड़ों गुना की बढ़ोतरी की जा रही है। यह लूट है और आस्था का दोहन भी।
मेरा निवेदन होगा केंद्र सरकार से कि वह इस विषय में तत्काल दखल दे। ताकि इस अप्रत्याशित मुनाफाखोरी पर लगाम लग सके। आपको बता दें, मुंबई से प्रयागराज के टिकट की कीमत 22,000 से 60,000 रुपये के बीच है। बेंगलुरु से आने वाले तीर्थयात्रियों को सीधे एक तरफ के टिकट के लिए 26,000 रुपये से 48,000 रुपये के बीच है।
महाकुंभ के चलते विमानन कंपनियों ने प्रयागराज के लिए हवाई किरायों में अकल्पनीय वृद्धि कर रखी है --- हवाई यात्रा के किराये आकाश छू रहे हैं --सैकड़ों गुना की बढ़ोतरी की जा रही है --- यह लूट है और आस्था का दोहन भी --- मेरा निवेदन होगा केंद्र सरकार से कि वह इस विषय में तत्काल दखल दे…
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) January 27, 2025
टैग्स