होम / सोशल मीडिया / मणिपुर की घटना पर बोलीं अंजना ओम कश्यप, लड़कियां नहीं देश नग्न हुआ

मणिपुर की घटना पर बोलीं अंजना ओम कश्यप, लड़कियां नहीं देश नग्न हुआ

मणिपुर में दो लड़कियों के साथ जो हुआ है, उस पर फौरन मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सैकड़ों की भीड़ दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग गुस्से में हैं और प्रशासन से सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने ट्वीट कर अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दो लड़कियों को नहीं बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा को नग्न दबोचने की ये तस्वीरें हैं! मणिपुर में दो लड़कियों के साथ जो हुआ है उस पर फौरन मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। ये आज के हिंदुस्तान में रूह कंपा देने वाली वो दरिंदगी है जिसकी आंच से राज्य और केंद्र सरकार अपना दामन नहीं बचा सकते। नग्न हिंदुस्तान हुआ है।'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स मणिपुर हिंसा फर्जी वीडियो मणिपुर वीडियो मणिपुर फर्जी वीडियो
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago