होम / सोशल मीडिया / भारत 24 पर ‘The JC Show’ में मोदी की अमेरिका यात्रा का विश्लेषण
भारत 24 पर ‘The JC Show’ में मोदी की अमेरिका यात्रा का विश्लेषण
‘एक बार फिर US में मोदी-मोदी’ शीर्षक से प्रसारित इस कार्यक्रम में आधे घंटे से भी अधिक समय तक डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
25 सितंबर की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने चैनल की ANCHORS के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर ‘एक बार फिर US में मोदी-मोदी’ पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण किया है।
‘एक बार फिर US में मोदी-मोदी’ शीर्षक से प्रसारित इस कार्यक्रम में आधे घंटे से भी अधिक समय तक डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया। प्रवासी भारतीयों में पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साह, बाइडेन और अमेरिका से भारत के रिश्तों को लेकर बेबाकी से जवाब दिया गया।
मोदी को सेमी कंडक्टर क्षेत्र पर फोकस और न्यूयॉर्क में ग्लोबल सीईओ की राउंड टेबल मीटिंग से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान का भी उल्लेख किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में कैंसर मूनशॉट से लाभ और क्वॉड में भारत की महत्वता के साथ चीन के विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ सवालों का खुलकर जवाब दिया।
रूस-यूक्रेन और गाजा पट्टी को लेकर UNO के सम्मिट ऑफ द फ्यूचर में मोदी के भारत के क्लीयर स्टैंड का भी जिक्र किया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीयों की विशेष भूमिका की भी सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को मोदी की ओर से विशेष उपहार और भारत-अमेरिका संबंधों में AI की नई व्याख्या को विस्तार से बताया गया है।
मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत के ऐतिहासिक गौरव लौटने की भूमिका का भी जिक्र किया है। इस दौरान डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र की पहली अमेरिका यात्रा और इससे जुड़े अनुभवों को भी साझा किया है। साथ ही मोदी के अमेरिका दौरे को भारतीय और विदेशी मीडिया में महत्वपूर्ण कवरेज का भी जिक्र किया है।
टैग्स भाजपा अमेरिका मोदी सरकार नरेन्द्र मोदी