होम / सोशल मीडिया / अमिश देवगन का बड़ा सवाल, जया बच्चन की ये सिलेक्टिव नाराजगी क्यों?
अमिश देवगन का बड़ा सवाल, जया बच्चन की ये सिलेक्टिव नाराजगी क्यों?
कोलकाता में 9 अगस्त को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम पीड़ित महिला डॉक्टर के आवास उत्तर 24 परगना के सोदपुर पहुंची। 31 साल की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बंद और विरोध-प्रदर्शन के साथ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने अपना दुःख प्रकट करते हुए जया बच्चन से बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने कहा, 'जया बच्चन को राज्य सभा के सभापति जगदीप धनकड़ की TONE तो खराब लगी और उन्होंने अपनी नाराज़गी भी जताई। लेकिन कोलकाता में डॉक्टर बच्ची के साथ दरिंदगी पर वो अभी तक खामोश हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ अभी तक उन्होंने नाराजगी नहीं जताई। आखिर जया बच्चन की ये सिलेक्टिव नाराजगी क्यों है?'
आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर लगे आरोपी की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन की जांच की जाएगी। कोलकाता में 9 अगस्त को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मामला सामने आने के बाद संदीप घोष को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया था।
जया बच्चन को राज्य सभा के सभापति जगदीप धनकड़ की TONE तो खराब लगी और उन्होंने अपनी नाराज़गी भी जताई। लेकिन कोलकाता में डॉक्टर बच्ची के साथ दरिंदगी पर वो अभी तक खामोश हैं। ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ अभी तक उन्होंने नाराज़गी नहीं जताई। आखिर जया बच्चन की ये सिलेक्टिव नाराज़गी क्यों है ? pic.twitter.com/DEiO93VlB6
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) August 19, 2024
टैग्स