होम / सोशल मीडिया / मेरे भ्रामक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: अमिश देवगन

मेरे भ्रामक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: अमिश देवगन

मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि ये वीडियो पूरी तरह से झूठे और भ्रामक हैं। ऐसे दुर्भावनापूर्ण कार्यों को मैं बहुत गंभीरता से ले रहा हूँ। इस संबंध में मैं दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

न्यूज18 टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमिश देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनका यह वीडियो है जिसे बेहद ही आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले अमिश देवगन ने अमित शाह का इंटरव्यू लिया था, इस दौरान वह अमित शाह के साथ एक हैलीकॉप्टर में नजर आए थे।

अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमिश देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि मेरे भ्रामक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन होगा। उन्होंने लिखा, हाल ही में मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी एआई (AI) तकनीक से बनाए गए वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि ये वीडियो पूरी तरह से झूठे और भ्रामक हैं। ऐसे दुर्भावनापूर्ण कार्यों को मैं बहुत गंभीरता से ले रहा हूँ। इस संबंध में मैं दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा और संबंधित अधिकारियों के पास आपराधिक शिकायत दर्ज कराऊंगा। आइए हम सभी मिलकर इस तरह की गलत सूचनाओं और अफवाहों के खिलाफ एकजुट हों और सच्चाई तथा ईमानदारी का साथ दें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

45 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

54 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago