होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अमिश देवगन : सिख भारत की तलवार की धार हैं
इस मसले पर बोले अमिश देवगन : सिख भारत की तलवार की धार हैं
मृतकों में दुकानदार, एक पूर्व सैनिक और एक गृहिणी शामिल हैं। गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने भी सोशल मीडिया से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में स्थानीय सिख समुदाय के चार लोगों की जान चली गई। एक गुरुद्वारे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में दुकानदार, एक पूर्व सैनिक और एक गृहिणी शामिल हैं। गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने भी सोशल मीडिया से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, कल पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में सिखों को निशाना बनाया और कल ही जम्मू कश्मीर के पूंछ में गुरुद्वारा साहिब पर भी हमला किया। पाकिस्तान की कायर सेना के निशाने पर सिख क़ौम हैं, लेकिन सिख भारत की तलवार की धार हैं, वो कहते हैं ना…"सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।"
आपको बता दें, गुरुद्वारे की दीवार को काफी नुकसान पहुंचा है। 50 वर्षीय अमरजीत सिंह, जो गुरुद्वारे में नियमित रूप से पाठ करते थे, इस हमले में मारे गए। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अमरजीत सिंह गुरुद्वारे में तबला भी बजाते थे।
कल पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में सिखों को निशाना बनाया और कल ही जम्मू कश्मीर के पूंछ में गुरुद्वारा साहिब पर भी हमला किया . पाकिस्तान की कायर सेना के निशाने पर सिख क़ौम हैं, लेकिन सिख भारत की तलवार की धार हैं, वो कहते हैं ना…"सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं,…
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) May 8, 2025
टैग्स