होम / सोशल मीडिया / बाबा साहब अंबेडकर को लेकर आलोक मेहता का मल्लिकार्जुन खरगे से बड़ा सवाल

बाबा साहब अंबेडकर को लेकर आलोक मेहता का मल्लिकार्जुन खरगे से बड़ा सवाल

पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीते 10 सालों में केंद्र सरकार ने हर दिन ‘संविधान हत्या दिवस’ की तरह ही तो मनाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने हाल ही में हर साल 25 जून को संविधान हत्‍या दिवस मनाने का ऐलान किया है लेकिन कांग्रेस को सरकार का यह निर्णय रास नहीं आ रहा है।  पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीते 10 सालों में केंद्र सरकार ने हर दिन ‘संविधान हत्या दिवस’ की तरह ही तो मनाया है।

हर गरीब व वंचित तबके से आपने हर पल आत्मसम्मान को छीन लिया है। उन्होंने एक्स पर एक लम्बी चौड़ी पोस्ट की और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री आलोक मेहता ने एक पोस्ट कर मल्लिकार्जुन खरगे से बड़ा सवाल किया है !

उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा, आप तो पुराने कांग्रेसी हैं। पार्टी और चुनाव आयोग का रिकॉर्ड कैसे भूल रहे हैं। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को 1952 और 1954 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताक़त लगाकर पराजित करवाया था। इससे बड़ा राष्ट्रीय अपमान क्या हो सकता था? दो साल बाद असमय उनका निधन हो गया।

आपको बता दे, मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब अल्पसंख्यकों पर गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर चलता है जिसके चलते दो साल में ही डेढ़ लाख घरों को तोड़कर 7.38 लाख लोगों को बेघर कर दिया जाता है, तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है?

 

 


टैग्स आलोक मेहता आपातकाल पत्रकार आलोक मेहता
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago