होम / सोशल मीडिया / ममता बनर्जी के इस बयान पर बोले आलोक मेहता, जेपी का आंदोलन तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध था
ममता बनर्जी के इस बयान पर बोले आलोक मेहता, जेपी का आंदोलन तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध था
वर्तमान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को साधने के लिए बड़े विपक्षी नेताओं से मिल रहे है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। वर्तमान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को साधने के लिए बड़े विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।
इस कड़ी में उन्होंने बंगाल के सीएम ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मीटिंग की है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने नीतीश जी से यही आग्रह किया है कि नीतीश जी देखिए, जय प्रकाश जी (जेपी) का जो मूवमेंट हुआ था, वो बिहार से हुआ था। अगर हम बिहार में एक ऑल पार्टी मीटिंग करें, उसके बाद तय करें कि कहां जाना है, कहां नहीं जाना है, क्या मेनिफेस्टो है, वो सब बाद में बताएंगे। लेकिन पहले एक मैसेज देना है कि हम लोग एक साथ हैं।
उनके इस बयान पर पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने ट्वीट कर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता के लिए जेपी का नाम लेते हुए बिहार से सबको साथ लेने की बात कही। उन्हें तो याद होगा जेपी का आंदोलन भ्रष्टाचार के विरुद्ध था, लेकिन वह बाईं ओर तेजस्वी यादव को बैठाकर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों वाले नेताओं के बल पर जन समर्थन की उम्मीद कर रही हैं।
बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अभी देश में जिन लोगों को राज करने का मौका मिला हुआ है उन लोगों को कोई लेना देना नहीं है। वह केवल अपना प्रचार कर रहे हैं।
पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता के लिए जे पी का नाम लेते हुए बिहार से सबको साथ लेने की बात कही । उन्हें तो याद होगा जे पी का आंदोलन भ्रष्टाचार के विरुद्ध था , लेकिन वह बाई ओर तेजस्वी यादव को बैठाकर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों वाले नेताओं के बल पर जन समर्थन की उम्मीद कर रही। हैं
— Alok Mehta (@alokmehtaeditor) April 25, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया नीतीश कुमार आलोक मेहता बिहार पत्रकार आलोक मेहता बिहार सीएम