होम / सोशल मीडिया / सारे नियम कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं: ऋचा अनिरुद्ध
सारे नियम कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं: ऋचा अनिरुद्ध
अली खान महमूदाबाद प्राइवेट यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सोशल मीडिया पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर की गई टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मध्यप्रदेश के मंत्री की गिरफ़्तारी नहीं हुई। गिरफ़्तारी तो छोड़िए इस्तीफ़ा तक नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता की गिरफ़्तारी नहीं हुई। लेकिन एक प्रोफेसर गिरफ़्तार हो गए। सारे नियम कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं शायद। इनको किया है तो उन दोनों को भी गिरफ़्तार किया जाए।
आपको बता दें, अली खान महमूदाबाद प्राइवेट यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर खान के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में हिरासत में लिया गया।
म.प्र. के मंत्री की गिरफ़्तारी नहीं हुई..गिरफ़्तारी तो छोड़िए..इस्तीफ़ा तक नहीं हुआ.. उप्र के सपा नेता की गिरफ़्तारी नहीं हुई.. लेकिन एक प्रोफेसर गिरफ़्तार हो गए.. सारे नियम कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं शायद! इनको किया है तो उन दोनों को भी गिरफ़्तार किया जाए ?
— richa anirudh (@richaanirudh) May 19, 2025
टैग्स