होम / सोशल मीडिया / केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन : अंजना ओम कश्यप
केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन : अंजना ओम कश्यप
वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फिल्म की तारीफ़ की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है और रिलीज के बाद फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वही वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फिल्म की तारीफ़ की है।
उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, सशक्त क्षण जब सभी ने स्क्रीनिंग में तालियां बजाईं। एक बहुत ही खास फिल्म और अक्षय कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन। जलियांवाला बाग और शंकरन नायर की अनकही कहानी में। केसरी चैप्टर 2 पहले शॉट से लेकर आखिरी शॉट तक शानदार है। हमारी कहानियों को बताने की ज़रूरत है।
आपको बता दें, फिल्म में उनके अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया है।
“We are suing the crown for genocide!” Powerful moments when everyone clapped in the screening. A very special film and an outstanding performance by @akshaykumar in the untold story of Jallianwala Bagh & Sankaran Nair. Kesari Chapter 2 is brilliant from the first shot to the… pic.twitter.com/Fz9dnzI9MM
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) April 18, 2025
टैग्स