होम / सोशल मीडिया / 'न्यूज 24' के मंच पर बोले अखिलेश यादव, बीजेपी को हटाना यानी संविधान बचाना
'न्यूज 24' के मंच पर बोले अखिलेश यादव, बीजेपी को हटाना यानी संविधान बचाना
‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल समाजवादी पार्टी इस बार पूरी ताकत से बीजेपी को पटखनी देने की कोशिश में लगी हुई है वहीं बीजेपी राम मंदिर की लहर पर सवार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश में इसी साल आम चुनाव होने हैं और मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद कभी भी चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। लोकसभा सीटों के लिहाज से देखें तो उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और वहां कुल 80 लोकसभा सीट हैं।
‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल समाजवादी पार्टी इस बार पूरी ताकत से बीजेपी को पटखनी देने की कोशिश में लगी हुई है वहीं बीजेपी राम मंदिर की लहर पर सवार है और बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि वो इस बार भी यूपी में अपना परचम लहराएगी।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में 'न्यूज 24' की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार ही पेपर लीक कराती है। वह बेरोजगार और किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हटाना होगा। अखिलेश ने आगे कहा- 'जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में चले जाएंगे। जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।'
आरक्षण, लोकसभा चुनाव और नरेंद्र मोदी पर क्या बोले सपा अध्यक्ष @yadavakhilesh#Manthan2024 | @anurradhaprasad | #AkhileshYadav @samajwadiparty | #News24Manthan pic.twitter.com/AKdahb36ED
— News24 (@news24tvchannel) March 6, 2024
टैग्स