होम / सोशल मीडिया / अखिलेश शर्मा ने बताया, बीजेपी कैसे जीत सकती है 370 लोकसभा सीटें!

अखिलेश शर्मा ने बताया, बीजेपी कैसे जीत सकती है 370 लोकसभा सीटें!

बीजेपी अगर इस बार 450 उम्मीदवार भी खड़े करती है तो इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसे 82.22% का स्ट्राइक रेट चाहिए। यानी उसके हर सौ में से 82 उम्मीदवार जीतने चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। देश में 370 सीटें जीतने के पीएम नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के साथ यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी का फोकस है। बीजेपी ने हर बूथ पर 370 नए वोटर जोड़ने की रणनीति बनाई है। इसके बाद भी कई राजनीतिक जानकारों का यह मानना है कि बीजेपी 370 लोकसभा सीट नहीं जीत सकती है।

इसी मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और यह समझाया कि बीजेपी कैसे 370 लोकसभा सीट जीत सकती है। उन्होंने लिखा, 'बीजेपी ने पिछले लोक सभा चुनाव में अब तक के सबसे अधिक उम्मीदवार खड़े किए थे। बीजेपी ने 437 उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 303 विजयी हुए। यानी 37.36% वोट पाकर बीजेपी का स्ट्राइक रेट 69.33% रहा।

2014 में बीजेपी ने 428 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे जिनमें से 282 विजयी हुए थे। यानी केवल 31% वोट पाने के बावजूद बीजेपी का स्ट्राइक रेट 65.88% रहा। इस चुनाव में बीजेपी ने 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस हिसाब से बीजेपी अगर इस बार 450 उम्मीदवार भी खड़े करती है तो इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसे 82.22% का स्ट्राइक रेट चाहिए। यानी उसके हर सौ में से 82 उम्मीदवार जीतने चाहिए तभी यह लक्ष्य पूरा हो सकेगा।

मोटे तौर पर देखा जाए तो यह स्ट्राइक रेट करीब-करीब उतना ही है जितना राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 1984 में हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था। तब कांग्रेस ने 491 उम्मीदवार खड़े किए थे और 404 सीटें जीती थीं। बाद में पंजाब और असम में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटें और जीत कर 414 सीटों का रिकॉर्ड बनाया था। उस चुनाव में बीजेपी ने 224 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और केवल दो सीटें जीती थीं। यानी उसका स्ट्राइक रेट मात्र  0.89% था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दे ब्यूरोक्रेट्स : ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 hour ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 hour ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago