होम / सोशल मीडिया / रघुराम राजन के इस बयान पर बोले अखिलेश शर्मा, हर व्यक्ति तक विकास का सीधा लाभ पहुंचे

रघुराम राजन के इस बयान पर बोले अखिलेश शर्मा, हर व्यक्ति तक विकास का सीधा लाभ पहुंचे

राजन ने कहा कि अगर देश तेजी से विकास नहीं करता है, तो वह अमीर होने से पहले (जनसांख्यिकीय रूप से) बूढ़ा हो जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि अगर विकास दर 6 प्रतिशत से अधिक नहीं हुई तो भारत 2047 (अमृत काल) तक निम्न मध्यम अर्थव्यवस्था ही बना रहेगा। हैदराबाद में आयोजित मंथन कार्यक्रम में राजन ने कहा कि अगर देश तेजी से विकास नहीं करता है, तो वह अमीर होने से पहले (जनसांख्यिकीय रूप से) बूढ़ा हो जाएगा। इसका मतलब है कि उस समय बढ़ती उम्र वाली आबादी के बोझ से भी उसे निपटना होगा। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा, 'रघुराम राजन पूछ रहे हैं कि अगर भारत सुपरपॉवर बन भी जाए तो क्या होगा? क्या दूसरे देशों पर दादागिरी करेगा? धौंस दिखाएगा?कल से बच्चे भी अपने माता-पिता से यही पूछेंगे- टॉपर बन कर क्या होगा? क्या दूसरे बच्चों को नीचा दिखाएँगे? यही सवाल कर्मचारी बॉस से पूछने लगेंगे- बेस्ट एंप्लॉयी बन कर क्या होगा? क्या सहकर्मियों पर रौब जमाएँगे?आप जो भी करें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, यही सोच आगे लेकर जाती है। भारत का इतिहास रहा है कि उसने कभी दूसरे देशों के मामलों में टांग नहीं अड़ाई। कभी श्रेष्ठता के बोध से काम नहीं किया। दूसरों को हिक़ारत से नहीं देखा।

बल्कि यह वह देश है जो विश्व बंधुत्व के भाव से आगे बढ़ता है। पूरी पृथ्वी को एक कुटुंब मानता है। अपनी एक और पोस्ट में वो लिखते है, रघुराम राजन का पूरा बयान यह स्पष्ट करता है कि वे नहीं चाहते कि भारत सुपरपॉवर इसलिए बने ताकि वह दूसरे देशों को मारे या उनका अपमान करें। या फिर इसलिए कि हर भारतीय विकसित हो, हर भारतीय धनवान हो, हर भारतीय खुश रहे। हर भारतीय को आगे बढ़ने का मौका मिले। इस सोच में किसी को परेशानी नहीं है। प्रयास तो यही होना चाहिए कि सर्वांगीण विकास हो और हर व्यक्ति तक विकास का सीधा लाभ पहुंचे।'

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

4 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

4 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

4 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago