होम / सोशल मीडिया / पीएम के रूस यूक्रेन दौरे पर बोले अखिलेश शर्मा : मध्यस्थता का इससे बेहतर उदाहरण नहीं

पीएम के रूस यूक्रेन दौरे पर बोले अखिलेश शर्मा : मध्यस्थता का इससे बेहतर उदाहरण नहीं

बाइडेन ने मोदी की इस बात के लिए प्रशंसा की है कि उन्होंने वहां शांति का संदेश दिया है और यूक्रेन को मानवीय आधार पर मदद पहुंचाने का कदम उठाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को कम करने को लेकर अभी एकमात्र कोशिश भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्तर पर ही होती दिख रही है। तीन दिन पहले ही पीएम मोदी यूक्रेन यात्रा से लौटे हैं और अभी तक वहां के हालात को लेकर अमेरिका व रूस के राष्ट्रपतियों से वार्ता कर चुके हैं।

इसी बीच पीएम मोदी की टेलीफोन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लंबी बात हुई है। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, रूस का दौरा करने के बाद पीएम मोदी यूक्रेन गए और यूक्रेन से आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बात की। कुछ लोग इसे संतुलन बनाने की कवायद कहते हैं। लेकिन कूटनीति में मध्यस्थता का इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता।

युद्ध को रोकने की पहल विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश ही कर सकता है जिसका खुद का शांतिप्रिय और सहिष्णु होने का इतिहास रहा है। आजादी के बाद से भारत वैश्विक मंच पर यह भूमिका निभाता आया है और आगे भी निभाता रहेगा। यह सही मायने में विश्वमित्र की भूमिका है। भारत को यही पहल इजरायल और फलस्तीन संघर्ष में भी करनी चाहिए।

आपको बता दे,  सोमवार को देर रात पीएम मोदी की बाइडन से बातचीत हुई थी। इसमें भी यूक्रेन के हालात एक बड़ा मुद्दा था। बाद में बाइडेन ने मोदी की इस बात के लिए प्रशंसा की है कि उन्होंने वहां शांति का संदेश दिया है और यूक्रेन को मानवीय आधार पर मदद पहुंचाने का कदम उठाया है।

 

 


टैग्स मीडिया पीएम मोदी अखिलेश शर्मा रूस पुतिन
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

4 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

4 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

4 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago