होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले अजय कुमार, जनता विपक्ष पर भरोसा क्यों करे?
इस मसले पर बोले अजय कुमार, जनता विपक्ष पर भरोसा क्यों करे?
26 पार्टियों के समूह ने पूरे मानूसन सेशन का बहिष्कार मणिपुर के मुद्दे पर किया, लेकिन दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा कर ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया है। वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा, अभी तक ये लोग चर्चा के लिए कह रहे थे कि पीएम आए तब चर्चा होगी लेकिन आज क्या हुआ? अमित शाह ने इस दौरान I.N.D.I.A. गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने भी I.N.D.I.A. गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने I.N.D.I.A. गठबंधन के संबंध में कई बातें कहीं, उनमें से एक तो कल ही सही साबित हो गई। 26 पार्टियों के समूह ने पूरे मानूसन सेशन का बहिष्कार मणिपुर के मुद्दे पर किया, लेकिन दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा कर ली, तो बहिष्कार का मतलब क्या रह गया?
तमाम बिल इस बीच सरकार ने बिना बहस के पारित करा लिए और विपक्ष ने आवाज तक नहीं उठाई और अब, राज्य सभा में नियम 167 के तहत मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार हो गए, जिसमें जवाब अमित शाह देंगे। यानि हुआ वही जो सरकार कह रही थी।
प्रधानमंत्री के जवाब से कम नहीं का नारा, फ्लॉप रहा। कैसे यकीन करें जनता कि विपक्ष जो कहता है, उस पर टिकता भी है। I.N.D.I.A को विचार करना चाहिये कि वादों पर टिकना जरूरी है, या दलों की निजी सोच और जरूर के हिसाब से वादों से कन्नी काटना। भरोसा टूटता आसानी है, बनने में बड़ी वक्त लगता है। वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
लोकसभा में #DelhiServiceBill पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने #INDIA के संबंध में कई बातें कही, उनमें से एक तो कल ही सही साबित हो गई। 26 पार्टियों के समूह ने पूरे Monsoon Session का Boycott #Manipur के मुद्दे पर किया, लेकिन #DelhiOrdinanceBill पर चर्चा कर ली। तो boycott का… pic.twitter.com/z5wd6785pX
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) August 4, 2023
टैग्स प्रधानमंत्री लोकसभा अजय कुमार वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली सेवा बिल मानूसन सेशन का बहिष्कार INDIA गठबंधन