होम / सोशल मीडिया / इस फिल्म को लेकर दीपक चौरसिया ने जतायी नाराजगी, यूजर्स का मिला समर्थन

इस फिल्म को लेकर दीपक चौरसिया ने जतायी नाराजगी, यूजर्स का मिला समर्थन

अभिनेता प्रतीक गांधी की एक नई आने वाली फिल्म विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अभिनेता प्रतीक गांधी ने सोनी लिव (Sony Liv) की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता का किरदार निभाकर पूरे देश के सिनेमा प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया था। उन्हें इस वेब सीरीज में अभिनय के बाद पूरे देश में पहचान मिली और कई अवॉर्ड भी उन्हें प्राप्त हुए, लेकिन अब उनके एक नई आने वाली फिल्म विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

उनकी आने वाली फिल्म का नाम पहले ‘रावण लीला’ था, जिसे बाद में ‘भवई’ कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद से ही मेकर्स पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है।

दरअसल फिल्म की कहानी के मुताबिक, प्रतीक गांधी को रामलीला में रावण का किरदार निभाते हुए दिखाया गया है, जो उसी रामलीला में सीता का किरदार निभाने वाली लड़की से प्यार करने लगता है। रावण और हिंदू देवी-देवताओं के बीच संवाद और उसे फिल्माए जाने को लेकर भी लोगों में आक्रोश है। इस फिल्म में श्री राम के किरदार को कमतर दिखाया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी ट्वीट कर इस पूरे मसले पर अपनी राय दी है। उन्होंने लिखा, ‘रावणलीला’ उर्फ ‘भवई’ के ट्रेलर में रावण और मां सीता के किरदारों में प्यार दिखाने की कोशिश नीचता की हद है। कला के नाम पर पूज्य मूल्यों, आस्था के प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त से परे है। मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता का कड़ा विरोध हो। ऐसे फिल्मों को बैन करना चाहिए।

दीपक चौरसिया के इस ट्वीट का लोग समर्थन कर रहे हैं और फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई जा रही है। बता दें इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख 1 अक्टूबर रखी गई है।


टैग्स दीपक चौरसिया प्रतीक गांधी भवई
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago