होम / सोशल मीडिया / नितिन गडकरी ने ट्रक के केबिन में AC किया अनिवार्य, पत्रकार विष्णु शर्मा ने की ये मांग
नितिन गडकरी ने ट्रक के केबिन में AC किया अनिवार्य, पत्रकार विष्णु शर्मा ने की ये मांग
ट्रक ड्राइवरों के लिए मंत्रालय का ये कदम काफी राहत देने वाला हो सकता है, जो सर्दी, गर्मी, बारिश, हर मौसम में हर दिन करीब 12 घंटे ड्राइविंग सीट पर बिताते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रकों में ड्राइवर की केबिनों में AC अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने सभी ट्रक केबिनों को अनिवार्य रूप से वातानुकूलित (AC) करने का आदेश दिया है।
मंत्रालय का आदेश साल 2025 से लागू होगा। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विष्णु शर्मा ने ट्वीट कर एक मांग उठाई है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, सर, उनकी सैलरी न्यूनतम तय कर दो, उनका व परिवार का बीमा सरकार से करवा दो। उनके बाद उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, रोजगार मिल जाए ऐसे प्रावधान कर दो। मौत या स्थाई विकलांगता की स्थिति में कम से कम 10 लाख का प्रावधान कर दो। ये ज्यादा जरूरी है, एसी से तो बस राहुल गांधी जैसे यात्रियों का फायदा होगा।
आपको बता दें कि देश में ट्रक ड्राइवरों के लिए मंत्रालय का ये कदम काफी राहत देने वाला हो सकता है, जो सर्दी, गर्मी, बारिश, हर मौसम में हर दिन करीब 12 घंटे ड्राइविंग सीट पर बिताते हैं।
पत्रकार विष्णु शर्मा के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
सर, उनकी सेलरी न्यूनतम तय कर दो, उनका व परिवार का बीमा सरकार से करवा दो, उनके बाद उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, रोजगार मिल जाए ऐसे प्रावधान कर दो, मौत या स्थाई विकलांगता की स्थिति में कम से कम 10 लाख का प्रावधान कर दो.. ये ज्यादा जरूरी है.. एसी से तो बस राहुल गांधी जैसे यात्रियों… https://t.co/8M6L6oVacn
— Vishnu Sharma (@vishuITV) June 20, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया नितिन गडकरी विष्णु शर्मा