होम / सोशल मीडिया / एबीपी नेटवर्क शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड की खराब हालत पर बोले आमिर खान

एबीपी नेटवर्क शिखर सम्मेलन में बॉलीवुड की खराब हालत पर बोले आमिर खान

आमिर खान ने बॉलीवुड की खराब हालत और उससे निकलने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया है कि कोई फिल्म ओटीटी पर कितने दिनों बाद रिलीज होनी चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 6 मई को दिल्ली में हुए एबीपी नेटवर्क इंडिया@2047 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने बॉलीवुड की खराब हालत के बारे में बात की। आमिर खान ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बिजनेस मॉडल पर भी सवाल उठाए और ओटीटी को लेकर भी बड़ी बात बोल गए।

उन्होंने न सिर्फ ओटीटी के फायदे गिनाए बल्कि ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज की टाइमिंग को लेकर भी बड़ा सजेशन दिया। उन्होंने कहा, इसकी एक वजह नहीं कई वजहें हैं। पहले तो मैं कहूंगा कि हमें बेहतर फिल्में बनाने की जरूरत है। आमिर ने आगे कहा कि कभी कभी एक साइकल होता है कि लगातार अच्छी फिल्में आने के बाद खराब फिल्में आने लगती हैं।

हिंदी फिल्म से जुड़े लोगों को अभी और भी सीखने की जरूरत है। आमिर खान ने उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्मों का बिजनेस मॉडल सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को थिएटर में बुलाते हैं और अगर वो नहीं आते तो उनके अंदर एक उम्मीद जगा देते हैं कि आपके घर में कुछ ही दिनों में ये फिल्म आ जाएगी।

उन्होंने कहा, मेरी समझ में थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच 6 महीने का समय होना चाहिए। आमिर ने आगे भी कहा, मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म से कोई दिक्कत नहीं है। मैं नहीं कहता हूं कि ओटीटी बुरा है। क्योंकि बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन उसका इस्तेमाल सही से किया जाना चाहिए।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

21 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

22 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

22 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago