होम / सोशल मीडिया / आम आदमी पार्टी के तर्क अब लोगों को प्रभावित नहीं करते: मीनाक्षी कंडवाल

आम आदमी पार्टी के तर्क अब लोगों को प्रभावित नहीं करते: मीनाक्षी कंडवाल

आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया कि उन्हें इस बात का संदेश दिया गया है कि भाजपा में शामिल हो जाओ, अन्यथा उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हैं। ऐसे तमें दिल्ली की सरकार भी वही से चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा सकती है। आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की आशंका जाहिर की।

उन्होंने यह भी कहा कि शराब घोटाले में अब उनके और आम आदमी पार्टी के तीन अन्य बड़े नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा सकती है। इस मसले पर पत्रकार और एंकर मीनाक्षी कंडवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, पहली बार कोर्ट में नाम आने के बाद आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस की और खुलासा करने की जानकारी दी। बातें लेकिन लगभग वही थी जो इससे पहले कही जा चुकी है। बीजेपी द्वारा संपर्क किए जाने की बात, बीजेपी ज्वाइन करने का दबाव, आगे गिरफ्तारी संभव होने की बात और सभी नेताओं के बंद होने की आशंका।

मेरे ख्याल से उन्होने खुलासे का जिक्र किया था तो आज की प्रेस अड्रेस में कुछ नई बात होनी चाहिए थी। कुछ मजबूत होना चाहिए था। या तो नाम ही सामने आने चाहिए थे, कॉल डिटेल्स का जिक्र। कुछ तो कॉन्क्रीट सामने रखा जाना चाहिए था। शायद 'आप' के आर्ग्यूमेंट लोगों को प्रभावित कर पाते।

आपको बता दे, आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया कि उन्हें इस बात का संदेश दिया गया है कि भाजपा में शामिल हो जाओ, अन्यथा उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब उनके घर, परिवार और रिश्तेदारों के घर पर ईडी की रेड हो सकती है।

 


टैग्स अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे जेल
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

6 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago