होम / सोशल मीडिया / प्रपंच से भरे भ्रामक दुष्प्रचार करती है आम आदमी पार्टी : सुधांशु त्रिवेदी
प्रपंच से भरे भ्रामक दुष्प्रचार करती है आम आदमी पार्टी : सुधांशु त्रिवेदी
योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।
उन्होंने कहा कि क्या केजरीवाल में नैतिक साहस है कि वे दिल्ली कैबिनेट के सदस्यों के साथ जाकर यमुना में डुबकी लगा सकें? इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में कहा कि आम आदमी पार्टी प्रचार नहीं बल्कि दुष्प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा, आप पार्टी कितना विचित्र तर्क देती है। एक तरफ़ कहते हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया गया और दूसरी तरफ़ कहते हैं कि इतना काम कर दिया है कि काम ने नाम पर वोट दीजिए। दोनों बातें एक साथ सच कैसे हो सकती हैं। ये आम आदमी पार्टी के झूठ व प्रपंच से भरे भ्रामक दुष्प्रचार का प्रमाण है।
आपको बता दें, योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के करोल बाग से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी दुष्यंत कुमार गौतम के समर्थन में भी एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता झूठ बोलने की बजाय काम करने पर ध्यान देते तो दिल्ली का कायाकल्प हो गया होता।
AAP पार्टी कितना विचित्र तर्क देती है कि एक तरफ़ कहते हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया गया और दूसरी तरफ़ कहते हैं कि इतना काम कर दिया है कि काम ने नाम पर वोट दीजिए।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) January 23, 2025
दोनों बातें एक साथ सच कैसे हो सकती हैं।
ये AAP के झूठ व प्रपंच से भरे भ्रामक दुष्प्रचार का प्रमाण है pic.twitter.com/P61KGFCDTU
टैग्स