होम / सोशल मीडिया / सरकार ने इस वजह से टेलीग्राम चैनल को किया ब्लॉक
सरकार ने इस वजह से टेलीग्राम चैनल को किया ब्लॉक
सरकार ने एक टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस चैनल पर हिंदू महिलाओं की अश्लील तस्वीरें साझा की जा रहीं थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
सरकार ने एक टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस चैनल पर हिंदू महिलाओं की अश्लील तस्वीरें साझा की जा रहीं थीं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है।
दिल्ली पुलिस अब इस मामले में आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रही है, जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेलीग्राम चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है। वह पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाकर रख रहे हैं। दरअसल, पिछले साल जून से टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया ऐप और चैनल पर अश्लील कंटेट को भेजा जा रहा था।
इस मामले में अंशुल सक्सेना नाम के एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि एक टेलीग्राम चैनल हिंदू महिलाओं को निशाना बना रहा है। ये टेलीग्राम चैनल जून 2021 में बनाया गया था।
उनके इस ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए मीरा मोहंती नाम के यूजर ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग किया था, जिसके बाद मंत्री ने इस मामले में एक्शन की बात कही। उन्होंने कहा कि इस चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है। राज्य की पुलिस को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Channel blocked. Government of India coordinating with police authorities of states for action. https://t.co/kCB6Ys8TI2
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 5, 2022
हाल ही में ‘बुल्ली बाई ऐप’ को लेकर भी इसी तरह का विवाद सामने आया था, जिस पर कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपमानजनक तरीके से साझा की जा रही थीं। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
टैग्स टेलीग्राम चैनल