होम / सोशल मीडिया / LIVE रिपोर्टिंग के दौरान बाल-बाल बचा पत्रकार, वीडियो हुआ वायरल

LIVE रिपोर्टिंग के दौरान बाल-बाल बचा पत्रकार, वीडियो हुआ वायरल

दुनिया भर में पत्रकारों को कई बार बड़े ही मुश्किल भरे हालातों में भी काम करना पड़ता है, लिहाजा इसके चलते कई बार हादसे भी हो जाते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दुनिया भर में पत्रकारों को कई बार बड़े ही मुश्किल भरे हालातों में भी काम करना पड़ता है, लिहाजा इसके चलते कई बार हादसे भी हो जाते हैं। कनाडा के एक पत्रकार के साथ रिपोर्टिंग के दौरान कुछ इस तरह का वाक्या हो सकता था, लेकिन वह खुद को संभालने में कामयाब रहते हैं और चोटिल होने से बाल-बाल बच जाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह वीडियो कनाडा स्थित सीटीवी टोरंटो के संवाददाता अनवर नाइट का है। अपनी हालिया रिपोर्ट में अनवर गिरते तापमान के बारे में बात कर रहे थे, जब उन्होंने मौसम की जानकारी देने के लिए पहाड़ी पर कदम रखा, तो उनका पांव फिसल गया और वह ढलान की तरफ फिसलने लगे। वीडियो देखने से लगता है कि किसी भी क्षण उनके साथ कोई दुर्घटना घट सकती थी, लेकिन जिस तरह से वह न केवल खुद को संभालते हैं, बल्कि लाइव टीवी पर रिपोर्टिंग भी करते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।   

इस घटना के बाद पत्रकार अनवर नाइट ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है। अनवर ने इस वीडियो को साझा कर लिखा है कि वही हुआ जिसका मुझे पहले से ही अनुमान था। लाइव टीवी के दौरान रिपोर्टिंग का यह वीडियो वायरल हो गया है।

 


टैग्स रिपोर्टर पत्रकार मीडिया कनाडा एंकर बर्फ फिसलन
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago