होम / सोशल मीडिया / भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने वाली पाकिस्तान की 2 वेबसाइट समेत 35 यूट्यूब चैनल ब्लॉक

भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने वाली पाकिस्तान की 2 वेबसाइट समेत 35 यूट्यूब चैनल ब्लॉक

भारत सरकार ने पाकिस्तान पर फिर डिजिटल स्ट्राइक किया है। सरकार ने देश विरोधी कंटेंट वाले 35 यू-ट्यूब चैनल और 2 वेबसाइट को बंद कर दिया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारत सरकार ने पाकिस्तान पर एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक की है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की चेतावनी के एक दिन बाद ही सरकार ने देश विरोध कंटेंट वाले 35 यू-ट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई आईटी नियमों के तहत की गई है। ये सभी अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे।

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सेक्रेटरी अपूर्व चंद्रा और जॉइंट सेक्रेटरी विक्रम सहाय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। विक्रम सहाय ने कहा कि 20 जनवरी को मंत्रालय को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हमने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन लिया है। ये सभी फेक न्यूज और भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैला रहे थे। वहीं, अपूर्व चंद्रा ने बताया कि देश विरोध कंटेंट देने वाले 35 यू-ट्यूब चैनल, 2 ट्विटर, 2 इंस्टाग्राम, 1 फेसबुक अकाउंट्स और दो वेबसाइट के खिलाफ आईटी नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के पास 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर और 130 करोड़ से ज्यादा व्यूज थे। ये सभी भारत विरोधी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट्स पर फेक न्यूज के जरिए लोगों को गुमराह किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि इंडियन आर्मी और सीडीएस जनरल विपिन सिंह रावत आदि जैसे विषयों पर ये साइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स फेक वीडियो और फेक न्यूज का प्रचार प्रसार कर रहे थे और भारत विरोधी कंटेंट को बढ़ावा दे रहे थे।

भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइटों पर नजर रख रही थीं। यह देखा गया कि ये सभी नेटवर्क झूठी खबरें फैलाकर भारतीयों को गुमराह करने के मकसद से चलाए जा रहे थे। ये चैनल एक नेटवर्क का हिस्सा थे और कॉमन हैशटैग और एडिटिंग स्टाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। इन्हें आम लोग ही चला रहे थे। ये सभी एक-दूसरे के कंटेंट को प्रमोट भी कर रहे थे। कुछ यू-ट्यूब चैनल पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनलों के एंकर चला रहे थे।

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी कि गुरुवार को सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेतावनी दी थी कि देश के खिलाफ साजिश करने वालों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत विरोधी कंटेंट फैलाने और साजिश रचने वाले वेबसाइट्स-चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर 20 यू-ट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। वजह वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे। मंत्रालय ने दिसंबर में एक बयान में कहा था कि ये यू-ट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से चलने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं। जिन वेबसाइट्स और चैनल्स पर रोक लगाई गई थी वे भारत में कश्मीर, भारतीय सेना, जनरल बिपिन रावत, राम मंदिर और अल्पसंख्यक समुदायों के विषय में झूठी खबरें चला रहे थे। केंद्र सरकार ने कार्रवाई के साथ ही इन चैनल्स की एक लिस्ट भी जारी की थी।

ब्लॉक किए गए 20 यू-ट्यूब चैनलों की लिस्ट-

The Punch Line

InternationalWeb News

Khalsa TV

The Naked Truth

News24

48 News

Fictional

Historical Facts

Punjab Viral

Naya Pakistan Global

Cover Story

Go Global eCommerce

Junaid Haleem Official

Tayyab Hanif

Zain Ali Official

Mohsin Rajput Official

Kaneez Fatima

Sadaf Durrani

Mian Imran Ahmad

Najam Ul Hassan Bajwa


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय ट्विटर पाकिस्तान वेबसाइट यू-ट्यूब चैनल आईटी नियम
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago