होम / सोशल मीडिया / नूंह हिंसा मामले में 25 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार, राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
नूंह हिंसा मामले में 25 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार, राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 20 से अधिक मुकदमे दर्ज कर 25 के आसपास रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने कई सारे रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कुछ शरणार्थियों की पहचान पथराव करने और 31 जुलाई को हुई हिंसा का हिस्सा बनने के लिए की गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 20 से अधिक मुकदमे दर्ज कर 25 के आसपास रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी को यूएन की ओर से शरणार्थी पहचान पत्र दिए गए हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने लिखा, नूंह में दंगे के सिलसिले में पुलिस ने रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया और उनके पास अब सबूत भी है। कुछ वर्षों में स्वयंभू वामपंथी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर रोहिंग्याओं को शरणार्थी का दर्जा देने के खिलाफ चेतावनी देने वाली आवाजों पर हमला किया, उन्हें रद्द करने की कोशिश की और रोहिंग्या शरणार्थी पर लेबल लगा दिया।
नूंह में रह रहे ज्यादातर रोहिंग्या म्यांमार के रखाइन प्रांत से हैं। साल-2017 में हुई हिंसा के बाद वह भारत के कई रास्तों से होते हुए नूंह आए थे। बताया जा रहा है कि नूंह में इनकी संख्या दो हजार के आसपास है। वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Police arrest Rohingya refugees in connection with rioting in Nuh. Claim proof.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) August 7, 2023
A few years an Ecosystem of self styled leftist human rights activists attacked, cancelled and labelled voices that cautioned against granting refugee status to Rohingyas over security concerns. pic.twitter.com/jg1RdQIzI0
टैग्स रोहिंग्या मुसलमान हरियाणा नूंह हिंसा नूंह साम्प्रदायिक हिंसा नूंह हिंसा में 25 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार नूंह न्यूज