होम / सोशल मीडिया / अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीय, राजीव सचान ने कही ये बड़ी बात
अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीय, राजीव सचान ने कही ये बड़ी बात
अमेरिका में 15 लाख अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार है। अमेरिका में मेक्सिको के 41 लाख अवैध प्रवासी, ग्वाटेमाला के 7 लाख अवैध प्रवासी, होंडुरास के 5.5 लाख अवैध प्रवासी मौजूद है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अप्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सामूहिक निर्वासन शुरू किया है। एक मिलिट्री प्लेन के जरिए 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है।
दरअसल, 18000 से ज्यादा भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे भारतीयों का या तो वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है या ये लोग अवैध तरीके से यूएस में दाखिल हुए हैं। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, अमेरिका पहली बार अवैध अप्रवासियों को उनके देश नहीं भेज रहा। ओबामा ने दूसरे कार्यकाल में 10.2 लाख, ट्रंप ने पहले कार्यकाल में 7.7 लाख और बाइडन ने चार साल के कार्यकाल में 4.9 लाख अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाला। फर्क यह है कि इस बार ट्रंप धूम-धड़ाके के साथ अवैध अप्रवासियों को बाहर कर रहे हैं।
आपको बता दें, अमेरिका में 15 लाख अवैध प्रवासियों की लिस्ट तैयार है। अमेरिका में मेक्सिको के 41 लाख अवैध प्रवासी, ग्वाटेमाला के 7 लाख अवैध प्रवासी, होंडुरास के 5.5 लाख अवैध प्रवासी मौजूद है।
अमेरिका पहली बार अवैध अप्रवासियों को उनके देश नहीं भेज रहा। ओबामा ने दूसरे कार्यकाल में 10.2 लाख, ट्रंप ने पहले कार्यकाल में 7.7 लाख और बाइडन ने चार साल के कार्यकाल में 4.9 लाख अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाला। फर्क यह है कि इस बार ट्रंप धूम-धड़ाके के साथ अवैध अप्रवासियों को बाहर… pic.twitter.com/NkhyVvr62x
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) February 4, 2025
टैग्स