होम / रेडियो / श्रोताओं की पसंद के मामले में इस हफ्ते टॉप पर रहा कौन सा FM रेडियो, जानिए यहां

श्रोताओं की पसंद के मामले में इस हफ्ते टॉप पर रहा कौन सा FM रेडियो, जानिए यहां

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 37वें हफ्ते से 40वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 37वें हफ्ते से 40वें हफ्ते (05 सितंबर 2021 से 02 अक्टूबर 2021) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, पिछले हफ्ते की तरह दिल्ली और मुंबई के मार्केट में इस बार भी ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। इस अवधि में कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा है, जबकि बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) सबसे ज्यादा सुना गया है।

मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM)  का मार्केट शेयर इस हफ्ते भी सबसे ज्यादा 15.5 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) और ‘बिग एफएम’ (BIG FM) दोनों का 15 प्रतिशत शेयर रहा और दोनों ने दूसरे स्थान पर अपना दावा किया है। सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे तक और फिर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 22.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 14.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) दूसरे नंबर पर रहा है। इस लिस्ट में 12.4 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM)  तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे के बीच रही।

बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 26.9 प्रतिशत शेयर के साथ नंबर वन पर रहा। 25.8 प्रतिशत शेयर के साथ ही ‘बिग एफएम’ (BIG FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) ने 13.7 प्रतिशत शेयर के साथ इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल किया। यहां सुबह सात बजे से सुबह आठ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 27.2 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 24.5 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 12.7 प्रतिशत के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का नंबर रहा। सुबह नौ बजे से सुबह दस बजे के बीच यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।


टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 minute ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

2 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

6 days ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

6 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago