होम / रेडियो / RAM Ratings: कौन से मार्केट में किस रेडियो FM का रहा दबदबा, पढ़ें यहां

RAM Ratings: कौन से मार्केट में किस रेडियो FM का रहा दबदबा, पढ़ें यहां

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 49वें से 52वें हफ्ते (29नवंबर-26 दिसंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 49वें से 52वें हफ्ते (29नवंबर-26 दिसंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में पिछली बार की तरह इस बार भी ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। बेंगलुरु में ‘बिग एफएम’ (Big FM) सबसे ज्यादा सुना गया है, जबकि कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा है।

मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM)  का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 16.9 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 13.9 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) को पीछे छोड़ते हुए 13.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली की बात करें तो यहां 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 21.6 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 13.9 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM)  दूसरे नंबर पर और 11.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही।

बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो यहां 5.3 मिलियन श्रोताओं में 24.2 प्रतिशत लोगों ने ‘बिग एफएम’ (Big FM) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 23.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 16.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह नौ से 10 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

वहीं, कोलकाता में एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 27.5 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 27 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 16.7 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) का नंबर रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

इस अवधि में मुंबई के मार्केट को छोड़कर सभी मार्केट्स में रेडियो की पहुंच काफी रही। सभी मार्केट्स में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।


टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago