होम / रेडियो / चार बड़ी मेट्रो सिटी में इन रेडियो FM का रहा बोलबाला
चार बड़ी मेट्रो सिटी में इन रेडियो FM का रहा बोलबाला
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 24 से 27वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 24 से 27वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा अभी भी कायम है, जबकि इस बार बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) और कोलकता ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहे हैं।
मुंबई की बात करें तो यहां के मार्केट में 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ का मार्केट शेयर 16.1 प्रतिशत रहा है। ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) ने इस सप्ताह ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को पीछे छोड़ दिया और 14.1% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 14 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया। हाल के चार हफ्तों में 85.5% लोगों तक एफएम की पहुंच रही।
दिल्ली में 16.5 मिलियन श्रोताओं में 20.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 14.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ दूसरे नंबर पर और 12.4 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच थी। हाल के चार हफ्तों में 94.1% लोगों तक एफएम की पहुंच रही।
वहीं बेंगलुरु की बात करें तो 5.3 मिलियन श्रोताओं में 29.5 प्रतिशत लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 14.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह 8 से 9 बजे के बीच श्रोताओं की तादाद सबसे ज्यादा थी। हाल के चार हफ्तों में 89.7% लोगों तक एफएम की पहुंच रही।
कोलकाता में एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में से 28.7 प्रतिशत श्रोताओं ने ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को सुना और यह लिस्ट में टॉप पर रहा। 26.8 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जबकि ‘रेड एफएम’ इस लिस्ट में 13.8 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा रही है। हाल के चार हफ्तों में 67.8% लोगों तक एफएम की पहुंच रही।
इस हफ्ते दिल्ली और कोलकाता में श्रोताओं की संख्या ज्यादा देखी गई है। चारों मेट्रो सिटीज में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
टैग्स रेडियो एफएम