होम / रेडियो / म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने प्रेफरेंस शेयर किए रिडीम, किया ₹107.63 करोड़ का भुगतान
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने प्रेफरेंस शेयर किए रिडीम, किया ₹107.63 करोड़ का भुगतान
'रेडियो सिटी' के स्वामित्व वाली कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है।
Vikas Saxena 1 month ago
'रेडियो सिटी' के स्वामित्व वाली कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने 19 जनवरी 2026 को अपने नॉन-कन्वर्टिबल, नॉन-क्यूम्युलेटिव रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर (NCRPS) को पूरी तरह रिडीम कर दिया है। यानी कंपनी ने अपने प्रेफरेंस शेयर पूरी तरह वापस खरीद लिए हैं और जिन लोगों ने ये खास शेयर लिए थे, उन्हें कंपनी ने तय रकम के साथ उनका पैसा लौटा दिया है।
कंपनी ने बताया कि उसने कुल 89 लाख 69 हजार 597 प्रेफरेंस शेयर रिडीम किए हैं। इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर थी, जिन्हें पहले ₹90 प्रीमियम पर जारी किया गया था। तय अवधि यानी 36 महीने पूरे होने के बाद अब इन शेयरों को ₹20 प्रीमियम के साथ ₹120 प्रति शेयर के हिसाब से रिडीम किया गया है।
इस रिडेम्पशन पर कंपनी ने कुल ₹107 करोड़ 63 लाख 51 हजार 640 रुपये का भुगतान किया है। यह पूरी रकम कंपनी के उन रिजर्व से दी गई है जो वितरण के लिए उपलब्ध थे।
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड ने यह भी साफ किया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इन प्रेफरेंस शेयरों पर 0.1 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड भी समय पर चुका दिया है। यह डिविडेंड ₹0.01 प्रति शेयर के हिसाब से दिया गया है। डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 9 जनवरी 2026 था और भुगतान 19 जनवरी 2026 को किया गया।
कंपनी के मुताबिक, यह रिडेम्पशन पूरी तरह से मैच्योरिटी के आधार पर किया गया है और इसमें किसी तरह का आंशिक रिडेम्पशन या देरी नहीं हुई है। सभी योग्य प्रेफरेंस शेयरधारकों को समय पर पूरा भुगतान कर दिया गया है और अब इन शेयरों पर कोई बकाया राशि नहीं है।
टैग्स