होम / प्रिंट / अपने 100 साल के इतिहास में TIME मैगजीन ने उठाया ये कदम

अपने 100 साल के इतिहास में TIME मैगजीन ने उठाया ये कदम

दुनियाभर में मशहूर अमेरिका की राजनीतिक पत्रिका 'टाइम' (TIME) ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी वजह से यह मैगजीन चर्चाओं में है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दुनियाभर में मशहूर अमेरिका की राजनीतिक पत्रिका 'टाइम' (TIME) ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी वजह से यह मैगजीन चर्चाओं में है। दरअसल, टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज का लोगो बदला है। टाइम ने नवंबर के डबल इश्यू का लोगो VOTE कर दिया है। मैगजीन ने अमेरिका नागरिकों से राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने की अपील की है।

मैगजीन का कवर डिजाइन शेपर्ड फेयरी ने तैयार किया है। शेपर्ड ने ही 2008 के चुनावों में मशहूर HOPE पोस्टर तैयार किया था और इसमें बराक ओबामा को राष्ट्रपति के तौर पर उम्मीद बताया गया था। नया एडिशन 3 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले बाजार में आएगा। मैगजीन के कवर पर महिला मास्क पहने नजर आ रही है। मास्क पर बैलेट बॉक्स है और इस पर भी वोट प्रिंट किया गया है। कवर के बारे में फेलसेंथल ने कहा कि इसमें जो महिला है, वह जानती है कि महामारी के समय लोकतंत्र के सामने ज्यादा परेशानियां हैं, फिर भी वह अपनी आवाज उठाने और इसे वोटिंग के जरिए ताकत देने के लिए संकल्पित है।

वहीं टाइम मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ फेलसेंथल ने लोगों से आधुनिक इतिहास के सबसे विभाजित करने वाले और अहम राष्ट्रपति चुनावों में अमेरिकी नागरिकों से वोट की अपील की। एक नोट में फेलसेंथल ने रीडर्स के लिए लिखा, ‘एक साल की पीड़ा, कठिनाई और उथल-पुथल के बाद अब हमारे पास पीढ़ियों में एक बार आने वाला मौका है, ताकि हम अपनी लय को बदल सकें। फेलसेंथल ने कवर का लोगो बदलने के बारे में भी बताया कि ऐतिहासिक तौर पर हम ऐसा निर्णय लेने जा रहे हैं, जो शायद ही कभी किसी ने बैलेट बॉक्स के जरिए लिया होगा। हमने करीब 100 साल के अपने इतिहास में पहली बार अपना यूएस एडिशन का लोगो बदला है, वो भी इस बेहद जरूरी संदेश के साथ कि लोग अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करें।

बता दें कि अमेरिका में चुनाव इस साल 3 नवंबर को होने जा रहे हैं। इस बार कई बड़ी चुनौतियों के बीच चुनाव हो रहा है। कोरोना के चलते 2.20 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं बेरोजगारी का दर भी काफी बढ़ गया है।  


टैग्स मैगजीन चुनाव टाइम मैगजीन लोगो वोट
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago