होम / प्रिंट / सैलरी को लेकर एक्सप्रेस समूह ने एंप्लाईज से कही अब ये बात
सैलरी को लेकर एक्सप्रेस समूह ने एंप्लाईज से कही अब ये बात
‘एक्सप्रेस समूह’ (Express Group) द्वारा एंप्लाईज की सैलरी में अस्थायी रूप से कटौती किए जाने की घोषणा के बाद अब यहां से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘एक्सप्रेस समूह’ (Express Group) द्वारा एंप्लाईज की सैलरी में अस्थायी रूप से कटौती किए जाने की घोषणा के बाद अब यहां से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि समूह में कार्यरत एंप्लाईज को अप्रैल की सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इस बारे में ग्रुप की ओर से एंप्लाईज को कहा गया है कि अप्रैल 2020 की सैलरी मिलने में थोड़ा समय लगेगा।
मीडिया समूह द्वारा कहा गया है, ‘कोरोनावायरस (कोविड-19) का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण बिजनेस पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है। लिहाजा, एंप्लाईज के खाते में अप्रैल की सैलरी आने में अभी कुछ दिन लगेंगे।’
बता दें कि पिछले महीने ही ‘एक्सप्रेस ग्रुप’ ने अपने एंप्लाईज की सैलरी में अस्थायी रूप से कटौती किए जाने की घोषणा की थी। समूह की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया था, ‘कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण वेंडर्स, आरडब्ल्यूए सभी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रेल, सड़क और हवाई यातायात बंद होने के कारण इसका असर अखबार के डिस्ट्रीब्यूशन पर पड़ रहा है। बिजनेस बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में हम अपने सभी केंद्रों पर प्रिंट ऑर्डर कम करने के लिए मजबूर हो गए हैं। यह पूरी तरह से अभूतपूर्व स्थिति है।’
एंप्लाईज को लिखे पत्र में यह भी कहा गया था कि ‘कोरोना के कारण हमारे एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू पर काफी विपरीत असर पड़ा है और इन स्थितियों को देखकर लगता है कि स्थिति और खराब होने वाली है। ऐसे में एंप्लाईज की सैलरी में अस्थायी रूप से कुछ कटौती किए जाने का निर्णय लिया गया है।’
टैग्स इंडियन एक्सप्रेस इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस वेतन कटौती