होम / प्रिंट / दैनिक जागरण आगरा से नवीन पटेल का इस्तीफा, चर्चाओं का बाजार गर्म

दैनिक जागरण आगरा से नवीन पटेल का इस्तीफा, चर्चाओं का बाजार गर्म

हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) की आगरा यूनिट में बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार नवीन पटेल के बारे में खबर है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) की आगरा यूनिट में बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार नवीन पटेल के बारे में खबर है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वह इस यूनिट में करीब पांच महीने से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। नवीन पटेल ने यहां जनवरी 2022 में ही लखनऊ से पदभार संभाला था।

बताया जाता है कि नवीन पटेल ने शुक्रवार की रात को ‘दैनिक जागरण’ प्रबंधन को इस्तीफे का नोटिस सौंपा था, जिसे प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार करते हुए उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया। जागरण प्रबंधन द्वारा अचानक इस तरह से नवीन पटेल का इस्तीफा तुरंत मंजूर किए जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

यूनिट में कार्यरत तमाम पत्रकार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।  कुछ लोगों का मानना है कि नवीन पटेल ऊपर से नीचे तक फैली ‘जागरण’ की आंतरिक गुटवाजी का शिकार हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नवीन पटेल एक काबिल पत्रकार हैं और अक्षम लोगों के गुटों का वर्चस्व भले लोगों को काम नहीं करने दे रहा है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नवीन पटेल का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में भी पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि मूल रूप से कानपुर के रहने वाले नवीन पटेल को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 22 साल का अनुभव है। इनमें से करीब 16 साल तक वह दैनिक जागरण में कार्यरत रहे हैं। नवीन पटेल ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण में बतौर जूनियर रिपोर्टर की थी और मात्र दस साल बाद कम उम्र में ही वह इस संस्थान में संपादक बन गए थे। नवीन पटेल दैनिक जागरण, कानपुर में भी संपादक रह चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने अमर उजाला, गाजियाबाद में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं, पढ़ाई-लिखाई की बात करें नवीन पटेल ने कानपुर से एमएससी की है। इसके अलावा उन्होंने गाजियाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से नवीन पटेल को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार इस्तीफा नवीन सिंह पटेल
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

5 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago